ब्रुकलिन में गोलीकांड: आतिशबाजी के दौरान गोलीबारी, 4 बच्चों समेत 8 लोग घायल
अमेरिका में हालात तनावपूर्ण
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन (कोनी आइलैंड) इलाके में आतिशबाजी देख रहे लोगों पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग हो गई। इस हिंसक वारदात में चार मासूम बच्चों समेत कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। न्यूयॉर्क पुलिस (NYPD) के अनुसार, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां एक महिला की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
न्यूयॉर्क। अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में हुई गोलीबारी में चार बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। इससे पहले दिन न्यूयॉर्क में हुई गोलीबारी में दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हुए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी तब हुई जब लोग अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की आतिशबाजी देख रहे थे। घायलों की उम्र छह से 33 साल के बीच बताई जा रही है। सात घायलों की हालत स्थिर है लेकिन एक 21 साल की महिला की हालत गंभीर है। गोलीबारी की वजह अभी साफ नहीं है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Post Comment
Latest News
05 Jul 2026 19:01:45
इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) राजस्थान चैप्टर ने जयपुर के आईटीसी राजपूताना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक दिवसीय...

Comment List