बांग्लादेश में भीषण हादसा: पद्मा नदी में गिरी बस, 24 यात्रियों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

बांग्लादेश बस हादसा: पद्मा नदी में गिरने से 24 की मौत

बांग्लादेश में भीषण हादसा: पद्मा नदी में गिरी बस, 24 यात्रियों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

ढाका जा रही 'सौहार्द परिवहन' की बस अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में समा गई, जिससे 24 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। दौलतदिया फेरी टर्मिनल पर हुए इस हादसे में क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश देते हुए बचाव कार्यों का जायजा लिया।

ढाका। बांग्लादेश में बुधवार शाम यात्रियों से भरी एक यात्री बस, नौका पर चढ़ाये जाने के दौरान अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में गिर गई जिससे कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। यह दर्दनाक हादसा राजबाड़ी जिले के दौलतदिया फेरी टर्मिनल के पास शाम लगभग सवा पांच बजे तब हुआ जब ढाका की ओर जा रही 'सौहार्द परिवहन' की बस पंटून नंबर 3 से नदी में जा गिरी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, फेरी के करीब पहुँचते ही बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और नदी में लगभग 30 फीट नीचे डूब गई। फायर सर्विस के अधिकारी ताल्हा बिन जासिम ने बताया कि जलमग्न बस के भीतर से 22 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें 6 पुरुष, 11 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, कोस्ट गार्ड और सेना की सहायता से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। रात भर चले इस ऑपरेशन में कई दमकल यूनिटों और गोताखोरों को लगाया गया। एक दमकल अधिकारी सोहेल राणा के मुताबिक, 'हमजा' नामक जहाज और क्रेन की मदद से करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार आधी रात को बस को नदी से बाहर निकाल लिया गया।
बंगलादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बचाव कार्यों की जानकारी ली है और इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर को बदरंग करने वालों पर निगम डाल रहा पर्दा शहर को बदरंग करने वालों पर निगम डाल रहा पर्दा
बिना अनुमति के किसी भी तरह का प्रचार प्रसार करने व विज्ञापन फ्लेक्स और पोस्टर-बैनर लगाना गलत ।
हेरिटेज और मिनिएचर आर्ट की झलक : कलाकारों को मिलेगा मंच, पर्यटक उठाएंगे लुत्फ
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका: ब्रिटेन हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, भारत में प्रत्यर्पण का रास्ता साफ
आंसुओं से लिखी सफलता की इबारत : झाड़ू-पौंछा लगाने वाली और मजदूर की बेटियों ने बोर्ड में रचा इतिहास
फार्महाउस पर चल रहा हाईटेक कैसीनो पकड़ा, 20 जुआरी गिरफ्तार
अमेरिका-ईरान युद्ध ने बढ़ाई वैश्विक खाद्य सुरक्षा की चिंता: कृषि व्यापार नियमों को बदलने की कवायद तेज, विश्वजीत धर ने कहा-होर्मुज जलडमरूमध्य से यातायात संचालन में आई बाधा
साइबर अलर्ट : ठगों के रडार पर अब एनएएस डिवाइस, संस्थानों के लिए एडवाइजरी जारी ; रैनसमवेयर का बड़ा खतरा