बाराबंकी में भीषण हादसा : पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 2 लोगों की दर्दनाक मौत कई हताहत 

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग

बाराबंकी में भीषण हादसा : पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 2 लोगों की दर्दनाक मौत कई हताहत 
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के टिकैतनगर क्षेत्र में सरायबरही गांव स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनी गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के टिकैतनगर क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो जाने से दो लोगों के मौत हो गई जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना टिकैतनगर अंतर्गत सरायबरही एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में दोपहर विस्फोट हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नागरिकों के अनुसार विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

धमाके की आवाज सुनते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, जब तक घायलों को बाहर निकाला जाता। दो लोगों की मौत हो चुकी थी। तीन लोगों को गंभीर अवस्था में पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती किया है।

 

Read More 79 की उम्र में सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई किताब ‘Belonging’ की झलक

 

Post Comment

Comment List

Latest News

AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद
जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेप कॉन 2026' में विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार