नेपाल में भीषण हादसा: त्रिशुली नदी में बस गिरने से 18 लोगों की दर्दनाक मौत अन्य 25 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

नेपाल हादसा: त्रिशूली नदी में बस गिरने से 18 यात्रियों की मौत

नेपाल में भीषण हादसा: त्रिशुली नदी में बस गिरने से 18 लोगों की दर्दनाक मौत अन्य 25 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

नेपाल के धादिंग में पोखरा से काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल यात्रियों का उपचार जारी है।

काठमांडू। नेपाल के धादिंग में रविवार देर रात एक बस के त्रिशूली नदी में गिर जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी। नेपाल के राष्ट्रीय अखबार काठमांडू पोस्ट ने यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धादिंग के बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका के चरौंडी में हुए बस हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए काठमांडू भेजा गया है। रिपोट्स के मुताबिक, पोखरा से काठमांडू जा रही बस देर रात 1:15 बजे त्रिशूली नदी में गिर गयी।   

पुलिस ने बताया कि हादसे में करीब 18 लोगों की मौत हो गयी और 25 लोग घायल हैं। इनमें से 24 को आगे के इलाज के लिए काठमांडू भेजा गया है। एक घायल यात्री न्यूजीलैंड का नागरिक है। उसे इलाज के लिए मालेखु टीङ्क्षचग अस्पताल भेजा गया है। वह खतरे से बाहर है और उसने काठमांडू जाने के बजाय वहीं इलाज जारी रखने का फैसला किया है।

शवों को पोस्ट-मॉर्टम के लिए गजुरी सामुदायिक अस्पताल भेज दिया गया है। बस रविवार शाम सात बजे पोखरा के टूरिस्ट बस पार्क से रवाना हुई थी। पृथ्वी राजमार्ग बस संचालक कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की चलाई जा रही इस बस में कुछ विदेशी नागरिक सवार थे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
एनएसयूआई के आरयू में आरएसएस के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल की 'प्रमुख जन गोष्ठी' का धरना देने पर पुलिस...
बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी
हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने के परिणाम घातक होंगे
कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी