नाइजर में भीषण हादसा: दो बसों की टक्कर से 22 की मौत, 37 अन्य घायल

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया

नाइजर में भीषण हादसा: दो बसों की टक्कर से 22 की मौत, 37 अन्य घायल
दक्षिणी नाइजर के मदावा क्षेत्र में दो यात्री बसों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में 22 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 17 सैन्यकर्मी शामिल हैं। हादसा अनियंत्रित गति के कारण हुआ। राहत व बचाव दल ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

नियामे। दक्षिणी नाइजर में दो बसों की भिडंत में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी तथा 37 अन्य घायल हो गये। । रिपोर्ट के अनुसार, देश के परिवहन मंत्रालय के हवाले से बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, मरने वालों में 17 सैनिक थे। रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना मदावा में हुई, जहां उसी नाम के शहर से आ रही एक बस और जिंदर शहर से मुख्य रूप से सैन्यकर्मियों को ले जा रही दूसरी बस के बीच टक्कर हो गई।

दोनों बसें डौकू डौकू शहर के बाहरी इलाके में रेज़ी गांव से कुछ किलोमीटर दूर आपस में टकरा गयीं। नाइजर के परिवहन मंत्री अब्दुर्रहमान अमादू ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर