सूडान में भयावह हादसा: नाव पलटने से 15 लोगों की मौत; कई लापता, बचाव और राहत कार्य जारी

उत्तरी सूडान में यात्री नौका डूबी

सूडान में भयावह हादसा: नाव पलटने से 15 लोगों की मौत; कई लापता, बचाव और राहत कार्य जारी
खार्तूम में नाइल नदी प्रांत में यात्री नाव पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत हुई। आठ को बचाया गया, कई लापता। उच्च लहरों और कमजोर सुरक्षा मानकों को हादसे का कारण बताया गया।

खार्तूम। उत्तरी सूडान के नाइल नदी प्रांत में यात्री नौका के डूबने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। सूडान के नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण के एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

सूत्रों के अनुसार, लकड़ी की नाव तैयबा अल-खावद और दैम अल-कराई गांवों के बीच यात्रा कर रही थी और उसमें महिलाओं, बुजुर्गों तथा बच्चों समेत 27 से अधिक यात्री सवार थे। उच्च लहरों के कारण नाव पलट गयी। घटना की सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा इकाइयां मौके पर पहुंचीं। अब तक 15 से अधिक शव बरामद किये जा चुके हैं। आठ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि करीब चार अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। 

इस बीच स्वैच्छिक संगठन सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने भी एक बयान में हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि 15 से अधिक शव निकाले जा चुके हैं और छह लोग जीवित बचे हैं, जबकि स्थानीय निवासी और नागरिक सुरक्षा बल लापता यात्रियों की तलाश जारी रखे हुए हैं। संगठन ने नदी परिवहन की असुरक्षा और बुनियादी सुरक्षा मानकों की कमी को रेखांकित करते हुए संबंधित अधिकारियों से विशेष बचाव दल और खोज एवं बरामदगी उपकरण तैनात करने की अपील की। साथ ही, भविष्य में इस तरह की त्रासदियों को रोकने के लिए नदी परिवहन सुरक्षा को मजबूत करने की मांग की। 

उल्लेखनीय है कि सूडान में नील नदी के दोनों किनारों को जोडऩे वाले पुलों की संख्या सीमित होने के कारण, विशेषकर ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में पारंपरिक नावों का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। इससे इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बाढ़ के मौसम में विशेष रूप से कच्ची लकड़ी की नावों से यात्रा करने से बचने की चेतावनी दी है, ताकि डूबने से होने वाली घटनाओं और जानमाल के नुकसान को रोका जा सके।

Read More कांग्रेस की बड़ी घोषणा: ओबीसी प्रकोष्ठ 7 अगस्त से शुरू करेगा ‘मंडल यात्रा’, जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित 

 

Read More टीएमसी का केंद्र पर तीखा हमला: भाजपा संसद में ज़बरदस्ती करा रही है बिल पास, डेरेक ओ'ब्रायन ने लगाया महत्वपूर्ण कानूनों को जल्दबाज़ी में पास कराने का आरोप 

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
राज्य सरकार ने सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के लिए 15 दिवसीय उर्वरक प्रमाणपत्र प्रशिक्षण ऑनलाइन करने और अधिकतम आयु सीमा...
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल
ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि