उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित इनोवा नदी में समाई, 4 लोगों की मौत
गोताखोरों का अभियान जारी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। वाहन सवार सभी लोग गुजरात के साबरमती के बताए जा रहे हैं।
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। वाहन में सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी यात्री गुजरात के साबरमती क्षेत्र के निवासी थे और उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव दल ने नदी किनारे से चार शव बरामद किए हैं।
शेष लापता यात्रियों की तलाश में जल पुलिस और गोताखोरों का अभियान जारी है। मनेरा से एनडीआरएफ की 27 सदस्यीय टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। प्रशासन हादसे की निगरानी कर रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Nov 2026 12:35:27
सुप्रीम कोर्ट में वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान महिला द्वारा सभी खर्चों के अलावा हर महीने 1500 डॉलर पॉकेट...

Comment List