ट्रंप ने यूक्रेन को दी धमकी : आज से आपके बुरे दिन शुरू, जेलेंस्की के साथ व्हाइट हाउस में गर्मागर्मी

डील करो या फिर घर जाओ

ट्रंप ने यूक्रेन को दी धमकी : आज से आपके बुरे दिन शुरू, जेलेंस्की के साथ व्हाइट हाउस में गर्मागर्मी

ट्रम्प ने धमकी दी कि आपके आज से बुरे दिन शुरू हो गए। आपका देश खतरे में है। आप तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेल रहे हो।

वाशिंगटन। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलादिमिर जेलेंस्की ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई। जेलेंस्की ने ट्रंप के सामने पुतिन को आतंकवादी करार देते हुए कहा कि दुनिया को हत्यारे के साथ समझौता करने की जरूरत नहीं है। इस पर ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ शांति समझौता करना होगा। ट्रम्प ने धमकी दी कि आपके आज से बुरे दिन शुरू हो गए। आपका देश खतरे में है। आप तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेल रहे हो। डील करो या फिर घर जाओ। 

ओवेल ऑफिस में हुई वार्ता के दौरान शांति समझौते की बात पर जेलेंस्की भड़क गए और ट्रंप के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। जेलेंस्की ने कहा कि हम कोई युद्धविराम नहीं मानेंगे। इस पर ट्रंप ने कहा कि आपका देश मुश्किल में है। आप न बताएं हमें क्या करना है। आप तीसरे विश्वयुद्ध का जुआ खेल रहे हैं। आप हमें आदेश देने की हालत में नहीं हैं। हमने आपको हथियार, 350 बिलियन डॉलर दिए। आप समझौता नहीं करेंगे, तो हम इससे बाहर हो जाएंगे। इस वार्ता के दौरान अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस से भी जेलेंस्की की बहस हुई। 

मुंह पर मूर्ख बताया
व्हाइट हाउस में बातचीत में इतनी गर्मी आ गई कि ट्रंप ने सामने से जेलेंस्की को मूर्ख राष्ट्रपति तक कह दिया। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका के बिना यूक्रेन युद्ध नहीं लड़ सकता। इस पर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को कोई युद्ध विराम नहीं चाहिए। ट्रम्प ने कहा कि जेलेंस्की आप अमेरिका का अपमान कर रहे हैं। 
उपराष्ट्रपति को करना पड़ा बीच-बचाव
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह शांतिदूत के रूप में याद किए जाएंगे। मैं लोगों की जान बचाने के लिए शांति समझौता चाहता हूं। हमारी वजह से यूक्रेन सही सलामत है। दोनों नेताओं के बीच इतनी तीखी बहस हो गई कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को बीच-बचाव करना पड़ा। 

 

Read More वकील बन कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची ममता: चुनाव बाद हुई हिंसा मामले में करेंगी पैरवी, राज्य में कथित अशांति पर जताई चिंता

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर आईपीएल प्लेऑफ में जगह पक्की की। विराट कोहली ने...
जोधपुर में 2 बहनों की आत्महत्या कानून व्यवस्था का संस्थागत मर्डर, डोटासरा बोले- एफआईआर के बाद  खुलेआम घूमते रहे अपराधी 
पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक 
रूपए में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 985 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
राज काज में क्या है खास, जानें
शिक्षा मंत्रालय की नाक के नीचे तीसरी बार लीक हुआ पेपर, पायलट ने कहा- इस्तीफा दें प्रधान