कितनी बार रोकेंगे, कितनों को रोकेंगे? वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाने तक नहीं थमेगा विपक्ष

फिर टकराव के आसार

कितनी बार रोकेंगे, कितनों को रोकेंगे? वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाने तक नहीं थमेगा विपक्ष
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चेतावनी दी कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तक विपक्ष का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने जरूरी अनुमतियों के बावजूद रामलीला मैदान में कार्यक्रम की तैयारी रोक दी। वेणुगोपाल ने कहा कि रोकने की कोशिश हुई तो विपक्ष विशाल धरना देगा।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जब तक पद से हटाया नहीं जाता, तब तक विपक्ष का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें यहां रोका गया, तो वे विशाल धरना देंगे। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र को बचाने के लिए आवाज उठाने वाले विपक्षी दलों को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।

राष्ट्रीय महासचिव  ने सोशल मीडिया के माध्यम से आज सवाल किया कि आखिर कितनी बार अनुमति देने से इनकार किया जाएगा और कितने लोगों को रोका जाएगा? उन्होंने कहा कि एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की मेगा रैली और मार्च से पहले इंडिया गठबंधन के 21 राजनीतिक दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त  के लिए सार्वजनिक महाभियोग के कार्यक्रम की योजना बनाई थी। इसके लिए पहले होटल अशोक में अनुमति मांगी गई, लेकिन वहां अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद रामलीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की गई। उनके मुताबिक, सभी आवश्यक अनुमतियां होने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने कार्यक्रम की तैयारियां करने से रोक दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले चुनावी व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है और अब लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वालों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि  मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाए जाने तक विपक्ष का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष अपने मिशन को पूरा करने तक पीछे नहीं हटेगा और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई जारी रखेगा।

 

Read More 'आप Gen Z नहीं हैं, CJP का मकसद भी बदल गया', हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी; पढ़ें जस्टिस प्रसाद ने क्या-क्या कहा ?

Tags: times

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जब तक न्याय नहीं, संघर्ष जारी रहेगा, एसआईआर पर राहुल गांधी का ऐलान जब तक न्याय नहीं, संघर्ष जारी रहेगा, एसआईआर पर राहुल गांधी का ऐलान
गांधी ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी में जनसुनवाई के दौरान एसआईआर पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चार मतदान केंद्रों...
पीएम सूर्यघर योजना के तहत 3 लाख से अधिक घरों में लगाए सोलर, नागर ने कहा- एआई और नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण पर जोर
कितनी बार रोकेंगे, कितनों को रोकेंगे? वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाने तक नहीं थमेगा विपक्ष
एसओजी की बड़ी कार्रवाई, जगदीश विश्नोई के लिए पेपर सॉल्व करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार
नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा
Karnataka SIR : 52 चुनाव क्षेत्रों में 127 मतदाता 'गैर-भारतीय नागरिक' के रूप में चिह्नित, आवेदनों की पारदर्शिता पर सवाल
पंचायतीराज चुनाव : 413 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना, 28 अक्टूबर को होगा दूसरे चरण का मतदान