थाईलैंड के फुकेत में भीषण आग का तांडव, 11 लोगों की मौत; 16 अन्य घायल

वाहन रेंटल कारोबार वाली इमारत से भड़की लपटें

थाईलैंड के फुकेत में भीषण आग का तांडव, 11 लोगों की मौत; 16 अन्य घायल
थाईलैंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फुकेत में सोमवार तड़के करीब 3:17 बजे एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। वाहन किराए पर देने वाली इमारत से फैली इस आग पर दमकलकर्मियों ने दो घंटे में काबू पाया। घायलों में 15 थाई व एक म्यांमार नागरिक शामिल हैं, जबकि कोई पर्यटक हताहत नहीं हुआ।

थाईलैंड। थाईलैंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फुकेत में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 3:17 बजे एक व्यावसायिक इमारत में हुआ, जहां वाहन किराए पर देने का कारोबार संचालित होता था। आग ने देखते ही देखते आसपास की कई इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों और घायलों में कोई पर्यटक शामिल नहीं है। घायलों में 15 थाई और एक म्यांमार का नागरिक है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन व सीट बंटवारे के फार्मूले पर...
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ
"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद