स्पेन के जंगल में भीषण आग का तांडव: 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 अन्य घायल ; प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने जताया गहरा शोक

आग की लपटों में घिरे वाहन से मिले शव

स्पेन के जंगल में भीषण आग का तांडव: 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 अन्य घायल ; प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने जताया गहरा शोक
स्पेन के अल्मेरिया प्रांत स्थित लॉस गालार्डोस के जंगलों में भीषण आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हैं। यह विनाशकारी आग बिजली का तार टूटने की वजह से भड़की, जिसने अत्यधिक गर्मी के कारण सूखे जंगलों को तुरंत अपनी चपेट में ले लिया।

मैड्रिड। स्पेन के अल्मेरिया प्रांत के लॉस गालार्डोस के जंगल में भीषण आग लगने से कम से कम 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गये हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह आग बिजली का तार टूटने के कारण लगी, जिसने पास के जंगली इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में घेरे वाहन में कुछ पीड़ितों के शव मिले हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए लगभग 150 दमकलकर्मी और स्पेन की 'सैन्य आपातकालीन इकाई' लगातार काम कर रही है। इस हादसे के कारण कई मुख्य मार्गों को बंद करना पड़ा है और एहतियात के तौर पर लगभग 1,000 स्थानीय निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। झुलसे हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने इस भयावह आग और उसकी लपटों से हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में इस घटना को अत्यधिक पीड़ादायक और निराशाजनक बताया। प्रधानमंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने संकट की इस घड़ी में प्रभावित सभी स्थानीय निवासियों के साथ एकजुटता प्रकट की।

उल्लेखनीय है कि इस समय पूरा दक्षिणी यूरोप भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, जहाँ तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस अत्यधिक गर्मी के कारण स्पेन, फ्रांस और पुर्तगाल के जंगलों में कई जगह भीषण आग भड़क उठी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बढ़ रहा तापमान यूरोप महाद्वीप को सबसे तेजी से प्रभावित कर रहा है। पर्यावरण से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की रिपोर्ट बताती है कि जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मियों में अत्यधिक लू चलना और जंगलों में भीषण आग लगने जैसी आपदाएं लगातार बढ़ रही हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

PKC-ERCP परियोजना को मिली रफ्तार, सवाई माधोपुर और भरतपुर में भूमि अधिग्रहण से पहले जनसुनवाई PKC-ERCP परियोजना को मिली रफ्तार, सवाई माधोपुर और भरतपुर में भूमि अधिग्रहण से पहले जनसुनवाई
पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी परियोजना के तहत ईसरदा से खुरा-चैनपुरा बंध बरेठा तक फीडर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज। परियोजना...
दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की उठाई मांग, नितिन गडकरी को लिखा पत्र
चीन में जूता फैक्ट्री बनी मौत का कारखाना : भीषण आग से 28 लोगों की मौत, भारी मात्रा में रखी थी ज्वलनशील सामग्री
‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ के 11 साल पूरे, प्रभास के दमदार डायलॉग आज भी हैं प्रशंसकों की जुबां पर
पूछते-पूछते गंगाजी जाने जैसे हालात, एक दूसरे से पूछ कर चला रहे काम
बॉलीवुड स्टार जरीन खान पहुंचीं जयपुर, एयरपोर्ट पर दिखा फैंस का जबरदस्त उत्साह
करूर भगदड़ पर फिर गरमाई सियासत: पीड़ित परिवारों से मिले सीएम विजय, 32 परिजनों को सौंपेंगे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र