बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: नामांकन के दौरान भारी हंगामा, JJD उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार

2009 के एक पुराने मामले में गिरफ्तार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: नामांकन के दौरान भारी हंगामा, JJD उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार
बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के आखिरी दिन जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पटना पुलिस ने उन्हें वर्ष 2009 के एक पुराने मामले में जारी वारंट के आधार पर हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्होंने इसे विरोधियों की राजनीतिक साजिश करार दिया।

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार वीणा मानवी को उनके नामंकन के ठीक बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पटना के गांधी मैदान थाना ने यूनिवार्ता से बताया कि श्रीमती मानवी को 2009 के एक पुराने मामले में धारा 418 एवं 403 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 2009 में उनके खिलाफ कोर्ट में शिकायत संख्या 830 दर्ज की गई थी, जिसमे उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी श्रीमती मानवी विधानसभा उपचुनाव की आखिरी तारीख को आज अपना नामांकन करने समाहरणालय पहुंची, जहां पुलिस ने नामांकन के ठीक बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मानवी को इस गिरफ्तारी के बाद चिकित्सा जांच के लिये पुलिस पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) ले गयी। जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी ने इस दौरान सोशल मीडिया पर कहा कि उनकी जानकारी में उनके खिलाफ कभी किसी मामले में उन्हें वारंट जारी या तामील नही हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस ने उनका कसूर नही बताया है। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का महिला और लोकतंत्र विरोधी चेहरा सामने आ गया है।

मानवी ने कहा कि आज नामांकन भरने के बाद उन्हें उसे दुबारा पढ़ने और गलतियां ठीक करने का मौका तक नही दिया गया, इस लिहाज से उनका नामांकन रद्द भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कदम लोकतंत्र विरोधी है और इस कार्रवाई के बाद बिना चुनाव लड़े ही उनकी जीत हो गयी है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए भाजपा की जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है।

उल्लेखनीय है कि बांकीपुर सीट भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने से खाली हुई है। इस सीट पर भाजपा ने नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के नामांकन से बांकीपुर का चुनाव दिलचस्प हो चला है। इस संग्राम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद)ने अपनी पुरानी उम्मीदवार रेखा गुप्ता पर विश्वास जताया है, वहीं तेजप्रताप की पार्टी वीणा मानवी के मैदान में उतरने से चुनावी सरगर्मियां काफी बढ़ गई थीं। एक दिन पहले ही श्रीमती मानवी ने कहा था कि इस चुनाव में तेजप्रताप यादव साइकिल पर सवार हो कर चुनाव प्रचार करेंगे।

Read More कश्मीर में बादल फटने से बाढ़ : मिट्टी खिसकने से इलाके में भारी तबाही, मलबे में दबे कई घर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बस्सी में एक माह के विशेष अभियान से अवैध खनन पर लगी रोक, खान विभाग का दावा बस्सी में एक माह के विशेष अभियान से अवैध खनन पर लगी रोक, खान विभाग का दावा
बस्सी तहसील में खान विभाग के 1 माह से चल रहे विशेष अभियान से अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगी।...
कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा, 'लाडकी बहिन योजना' के खर्च का हिसाब मांगते हुए उठाए भ्रष्टाचार के आरोप
मुंबई को राहत! अच्छी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 50% के करीब, फिर भी जारी रहेगी पानी कटौती
लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार : साथी की तलाश तेज, लूट की चांदी से बनी सिल्ली बरामद
दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्ग पर संकट, ईरान ने बंद बताया तो अमेरिका बोला- होर्मुज पूरी तरह खुला
वडेट्टीवार का हमला, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया महिलाओं और किसानों के साथ धोखा करने का आरोप
बारिश के बाद बढ़ी थी पर्यटकों की आवाजाही, अब तापमान बढ़ने से कम हुए सैलानी