भारतीय पायलट को जबरदस्त बहादुरी के लिए मेरा सलाम : चाकू लगने के बावजूद किया मुकाबला, मोदी बोले- मच्छार एक हीरो

पायलट की बहादुरी ने सैकड़ों जानें बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में की मदद

भारतीय पायलट को जबरदस्त बहादुरी के लिए मेरा सलाम : चाकू लगने के बावजूद किया मुकाबला, मोदी बोले- मच्छार एक हीरो
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को पीएम मोदी और इजरायली पीएम नेतन्याहू ने सलाम किया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने हमलावर का मुकाबला कर कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों को बचाया। मोदी ने उन्हें ‘हीरो’ बताया, जबकि नेतन्याहू ने कहा कि उनकी बहादुरी से 174 जानें बचीं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्लाईदुबई विमान के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें हीरो बताया। मोदी ने आज एक्स पर कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। सबसे बड़े खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने बहुत हिम्मत और दूसरों की जान बचाने का पक्का इरादा दिखाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी बहादुरी ने सैकड़ों जानें बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है। उन्होंने कहा कि वह कैप्टन मच्छार के जल्दी ठीक होने, नई ताकत और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 'एक्स' पर कहा कि भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी जबरदस्त बहादुरी के लिए मेरा सलाम। उन्होंने कहा कि पायलट मच्छार ने चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मुकाबला किया, विरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों और चालक दल को हमलावर पर काबू पाने में मदद की जिससे हवा में एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। नेतन्याहू ने कहा कि पायलट स्मित ने 174 लोगों की जान बचाई, जिसमें इजरायली नागरिक और दूसरे देश के नागरिक शामिल थे। उन्होंने कहा कि मैं कैप्टन मच्छार के जल्दी और पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूँ।

Tags: Bravery

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नवनिर्वाचित नगर निगम बोर्ड की पहली साधारण सभा शुरू, पार्षद दे रहे परिचय नवनिर्वाचित नगर निगम बोर्ड की पहली साधारण सभा शुरू, पार्षद दे रहे परिचय
करीब 10 माह बाद गठित बोर्ड की पहली बैठक, मेले सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा।
परिचर्चा : निगम के नए बोर्ड के इरादे नेक, लेकिन कोई वादा नहीं
रेरा ने बिल्डरों को दी राहत, 45 की बजाय 60 दिन में अपलोड करना होगा पूर्णता प्रमाण-पत्र
राहुल गांधी ने ऑनलाइन फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग, टीसीएस से पूछे सवाल
महापौर ने कसी अफसरों पर लगाम : बोले- फील्ड में दिखें अधिकारी, सांगानेर-मानसरोवर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की
त्योहारी सीजन से पहले आम आदमी की जेब पर भार: रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव?
निकाय चुनाव : के.सी वेणुगोपाल के निर्देश के बावजूद क्रॉस वोटिंग की जांच अटकी, अभी कमेटी तक नहीं बनी