सभी मुख्यमंत्री पाकिस्तानी नागरिकों की करें पहचान : केन्द्र सरकार को सूचना दें राज्य, शाह ने कहा- वापस भेजने की शुरू करें कार्रवाई 

शाह ने पहलगाम हमले के दिन ही श्रीनगर जाकर हालात का जायजा लिया था 

सभी मुख्यमंत्री पाकिस्तानी नागरिकों की करें पहचान : केन्द्र सरकार को सूचना दें राज्य, शाह ने कहा- वापस भेजने की शुरू करें कार्रवाई 

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ चौतरफा कदम उठा रही केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों से उनके यहां पाकिस्तानी नागरिकों की जल्द से जल्द पहचान करने को कहा है।

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ चौतरफा कदम उठा रही केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों से उनके यहां पाकिस्तानी नागरिकों की जल्द से जल्द पहचान करने को कहा है, जिससे कि उन्हें वापस भेजा जा सके। सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर उनसे अपने राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने को कहा है। शाह ने इन लोगों की पहचान कर इन्हें वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने को भी कहा है।

शाह ने राज्यों से इसकी जानकारी केन्द्र सरकार को भी देने को कहा है, जिससे कि पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किये जा सकें और उन्हें जल्द वापस भेजा जा सके। शाह ने पहलगाम हमले के दिन ही श्रीनगर जाकर हालात का जायजा लिया था और स्थिति की समीक्षा की थी। इसके बाद केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कई स्तर पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया था।

भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ राजनयिक तथा अन्य स्तर पर कई कदम उठाए हैं। एक बड़े फैसले में भारत ने सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी है और भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी चौकी को भी बंद कर दिया है। आतंकवादियों ने इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी और कई अन्य हमले में घायल हो गए थे। 

 

Read More दिल्ली में धुंध-धुएं की चादर : घनी परत छाने से एक्यूआई बेहद 'खराब', कई क्षेत्रों में हालात खराब

Post Comment

Comment List

Latest News

शरद पवार के साथ गठबंधन के बीच एनसीपी नेता का बड़ा बयान, हम महायुति के साथ रहेंगे : प्रफुल्ल शरद पवार के साथ गठबंधन के बीच एनसीपी नेता का बड़ा बयान, हम महायुति के साथ रहेंगे : प्रफुल्ल
मुंबई में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने साफ किया कि अजित पवार गुट महाराष्ट्र और केंद्र में बीजेपी-नेतृत्व वाली महायुति...
सिखों की नजरबंदी, अल्पसंख्यकों के खिलाफ पाकिस्तान का चीन के उइगरों वाला सीक्रेट ऑपरेशन
आज का भविष्यफल     
ऑडी कार एक्सीडेंट केस में पुलिस का बड़ा एक्शन : आरोपी को भगाने की साजिश में 7 लोग गिरफ्तार, साक्ष्य मिटाने का आरोप
दिन में पतंगों का आसमां से संवाद : शाम को लालटेन उत्सव, 14 जनवरी को लोक संस्कृति, पतंगबाजी और आतिशबाजी का दिखेगा अनूठा संगम
प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी : खेतों और गाड़ियों की छतों पर जमी बर्फ, जयपुर में सर्दी से एक की मौत
साइबर फ्रॉड (डिजिटल अरेस्ट) : 2025 में हजारों करोड़ की ठगी, हर राज्य का नागरिक निशाने पर; सबसे ज्यादा साइबर फ्रॉड का नुकसान महाराष्ट्र में