अगर आप भी जा रहे हैं ब्रिटेन तो हो जाएं सावधान! ETA के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, जानें क्या हैं ये नियम और किन देशों को मिली मंजूरी?

यूके यात्रा के नए नियम: बिना ETA/eVisa प्रवेश नामुमकिन

अगर आप भी जा रहे हैं ब्रिटेन तो हो जाएं सावधान! ETA के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, जानें क्या हैं ये नियम और किन देशों को मिली मंजूरी?
ब्रिटेन जानें वालों के लिए ETA नियम अनिवार्य। 85 देशों के वीजा-मुक्त यात्रियों को प्रवेश के लिए £16 का इलेक्ट्रॉनिक परमिट लेना होगा। भारतीय यात्रियों के लिए डिजिटल eVisa जरूरी। बिना वैध डिजिटल मंजूरी के एयरलाइंस बोर्डिंग की भी नहीं देगी अनुमति।

ब्रिटेन। अगर आप भी बिना किसी जरूरी दस्तोवज के ब्रिटेन जाने के बारे में सोच रहे हैं तो इस बात को अपने मन में ही दबा लें क्योंकि आपको चेक इन काउंटर पर ही रोक लिया जाएगा और इसका सबसे बड़ा कारण है ईटीए नियम। हाल ही में, ब्रिटिश सरकार ने करीब 85 देशों के लिए इलेक्ट्रॉनिक यात्रा परमिट यानी (ETA) को पूरी तरह से ​जरूरी कर दिया है। बता दें कि ब्रिटेन का Electronic Travel Authorisation (ETA) नियम पूरी तरह से 25 फरवरी 2026 से लागू हो गया है। इससे पहले यह चरणबद्ध तरीके से शुरू हुआ था:

बता दें कि इस योजना की शुरुआत अक्टूबर 2023 में कुछ देशों के लिए हुई थी। इसके बाद 2024-2025 में धीरे-धीरे इसका विस्तार GCC देश, जॉर्डन, फिर गैर-यूरोपीय देश जैसे USA, कनाडा आदि के लिए हुआ। इसके बाद साल 2025 में यूरोपीय देशों के लिए अप्रैल 2025 से इसकी शुरूआत हुई, लेकिन पूर्ण enforcement (सख्ती से लागू) 25 फरवरी 2026 से हुआ, यानी अब बिना ETA के वीजा-फ्री यात्रियों को UK में प्रवेश नहीं मिलेगा और ना ही एयरलाइंस बोर्डिंग नहीं देंगी।

कितना आएगा खर्च ?

बता दें कि वर्तमान में ETA की फीस £16 (लगभग 1,700-1,800 भारतीय रुपये, एक्सचेंज रेट के अनुसार) है। इससके पहले साल 2023 में इसकी रेट £10 थी। जिसके बाद अप्रैल 2025 में इसकी फीस को बढ़ाकर £16 किया गया। UK सरकार ने हाल ही में इस बात का भी संकेत दिया है कि भविष्य में इसे £20 तक बढ़ाया जा सकता है, लेकिन अभी £16 ही है।

Read More मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं - अगर आपमें या आपकी पुलिस में हिम्मत है तो मुझ पर केस करिए : बाबूलाल मरांडी

जानें क्या है नया ETA नियम? 

Read More मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात

वर्तमान में (फरवरी 2026) सबसे चर्चित "नया ETA नियम" ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) के Electronic Travel Authorisation (ETA) से जुड़ा है, जो हाल ही में पूरी तरह लागू हो गया है। यह नियम अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ब्रिटेन में प्रवेश को और डिजिटल व सख्त बनाने वाला बड़ा बदलाव है।

Read More यूपी चुनाव से पहले सपा का महिला कार्ड, अखिलेश बोले- महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये

मुख्य बातें:

किस पर लागू? 25 फरवरी 2026 से ब्रिटेन ने 85 ऐसे देशों के नागरिकों के लिए ETA अनिवार्य कर दिया है, जिन्हें पहले वीजा की जरूरत नहीं पड़ती थी (जैसे अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया आदि)। ये वीजा-फ्री ट्रैवलर्स अब बिना ETA के ब्रिटेन नहीं जा सकते।

भारतीय यात्रियों पर असर? भारतीय नागरिकों को पहले से ही ब्रिटेन के लिए वीजा (Visitor Visa) लेना पड़ता है, इसलिए ETA उनके लिए लागू नहीं होता। लेकिन अब ब्रिटेन पूरी तरह डिजिटल हो गया है—पेपर वीजा स्टिकर खत्म हो गए हैं। भारतीयों को eVisa (इलेक्ट्रॉनिक वीजा) लेना अनिवार्य है, जो ऑनलाइन लिंक होता है और पासपोर्ट से जुड़ा रहता है।

ETA कैसे काम करता है? यह एक ऑनलाइन परमिट है, जिसकी फीस £16 (लगभग 1700-1800 रुपये) है। एक बार मिलने पर 2 साल तक वैध रहता है (या पासपोर्ट एक्सपायर होने तक)। इससे आप कई बार जा सकते हैं, हर बार अधिकतम 6 महीने तक रह सकते हैं (टूरिज्म, बिजनेस, शॉर्ट स्टडी या ट्रांजिट के लिए)।

क्यों लाया गया? ब्रिटेन सरकार का कहना है कि इससे बॉर्डर सिक्योरिटी मजबूत होगी, अप्रूवल प्रक्रिया तेज होगी, और एयरलाइंस को चेक करना आसान होगा। बिना ETA/eVisa के एयरलाइन आपको बोर्डिंग नहीं देगी।

कैसे करें आवेदन? 

अगर आपको भी इसके लिए अप्लाई करना है तो आपको भी आधिकारिक GOV.UK वेबसाइट या ऐप से ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। ज्यादातर मामलों में जल्दी अप्रूवल मिल जाता है। बता दें कि यह नियम अमेरिका के ESTA या आने वाले EU के ETIAS जैसा है, जो यात्रा को आसान लेकिन पहले से अप्रूवल जरूरी बनाता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक