बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या : गाड़ी में सवार अन्य व्यक्ति घायल, वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार

गोलीबारी से इलाके में दहशत

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या : गाड़ी में सवार अन्य व्यक्ति घायल, वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार

उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में बुधवार रात भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। चंद्रनाथ की मौत हो गई, जबकि सहयोगी बुद्धदेव बेरा घायल हैं। इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा बढ़ाई गई है और राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम क्षेत्र में बुधवार रात एक गंभीर घटना हुई, जिसमें भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उनके सहयोगी बुद्धदेव बेरा घायल हो गए। चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी से जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी रोक उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रनाथ रथ को मृत घोषित कर दिया। उनके साथी का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही सुवेंदु अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और विभिन्न दलों की ओर से कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव