बिहार में नेतरहाट जैसा स्कूल बनाएगी जनसुराज : शिक्षा बजट का एक तिहाई होगा खर्च, प्रशांत किशोर ने कहा- शिक्षा व्यवस्था को बदलने की करेंगे कोशिश 

विद्यालय खोलने का लक्ष्य रखा गया है

बिहार में नेतरहाट जैसा स्कूल बनाएगी जनसुराज : शिक्षा बजट का एक तिहाई होगा खर्च, प्रशांत किशोर ने कहा- शिक्षा व्यवस्था को बदलने की करेंगे कोशिश 
किशोर ने कहा कि इस मॉडल विद्यालय विकास योजना पर लगभग एक लाख करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इस योजना को 5 वर्षों के अंतराल में अलग अलग चरणों मे पूरा किया जाएगा।

छपरा। जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में बीमारु शिक्षा व्यवस्था को सही करने के किये कृत संकल्प है और इसके लिए राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक विद्यालय को झारखंड स्थित नेतरहाट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। किशोर ने बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा क्षेत्र में लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के शिक्षा बजट का एक तिहाई ऐसे विद्यालयों के विकास में खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में राज्य के प्रत्येक प्रखंड में नेतरहाट के जैसा एक विद्यालय विकसित किया जाएगा और इसके बाद प्रत्येक प्रखंड में ऐसे 5 विद्यालय खोलने का लक्ष्य रखा गया है। 

किशोर ने कहा कि इस मॉडल विद्यालय विकास योजना पर लगभग एक लाख करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इस योजना को 5 वर्षों के अंतराल में अलग अलग चरणों मे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेतरहाट विद्यालय आजकल झारखंड में है, लेकिन उसे कभी बिहार सरकार ने बनवाया था। उस समय बिहार और झारखंड एक ही राज्य का हिस्सा थे। इस विद्यालय से अब तक 1500 से ज्यादा बच्चे भारतीय प्रशासनिक और पुलिस सेवा में चुने जा चुके हैं। जनसुराज हर प्रखंड में ऐसे विद्यालय खोल कर बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बदलने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि पहले साल ही हर प्रखंड में एक बढ़िया स्कूल के विकास से प्रतिभावान बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में नही जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम में आये जनसमूह को संबोधित करते हुए जनसुराज के सूत्रधार ने कहा कि मढ़ौरा में मिल और कारखाने बंद होने के बावजूद जनता उन्ही जन प्रतिनिधियों के पक्ष में मतदान करती रही है, जो इस क्षेत्र की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि इस क्षेत्र की जनता हिन्दू, मुस्लिम, जाति, धर्म से ऊपर उठ कर विकास के लिए मतदान करे। इस क्षेत्र का विकास तभी संभव है।

 

Read More ब्राह्मण कार्ड पर मायावती का बड़ा दांव, बोलीं- बसपा से बढ़ रही विरोधियों की बेचैनी, 2007 जैसा इतिहास दोहराने का दावा

Tags: school

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना