बिहार में धांधली कर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा : वोट चुराने की कर रही है कोशिश, राहुल गांधी ने कहा- विशेष चुनाव पुनरीक्षण को वापस लें सरकार
धांधली करने का प्रयास करने का आरोप लगाया
महागठबंधन द्वारा आहूत चक्काजाम के दौरान निकाले गए मार्च को शहीद स्मारक के पास मार्च रोक दिया गया था, जिसके बाद गाँधी ने लोगों को सम्बोधित किया।
पटना। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर महाराष्ट्र की तरह ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भी वोट चुराने की कोशिश कर रही है। आयकर चौराहे से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च का नेतृत्व कर रहे गांधी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा पर आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में भी महाराष्ट्र की तरह धांधली करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत विशेष चुनाव पुनरीक्षण को वापस लेना चाहिए। दरअसल भाजपा सरकार महाराष्ट्र की तर्ज पर बिहार के चुनाव में धोखा करना चाहती है। महागठबंधन द्वारा आहूत चक्काजाम के दौरान निकाले गए मार्च को शहीद स्मारक के पास मार्च रोक दिया गया था, जिसके बाद गाँधी ने लोगों को सम्बोधित किया।
गांधी ने कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र का चुनाव चुराया गया था, उसी तरह अब बिहार चुनाव में भी धांधली करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा वोट चुराने की पूरी कोशिश कर रही है। भाजपा को एहसास हो गया है कि विपक्ष महाराष्ट्र मॉडल को समझ गया है और अब वे एक नया बिहार मॉडल लेकर आए हैं, जो गरीबों का वोट छीनने की एक चाल है।

Comment List