जापान में स्मार्टफोन पर लगाम : दिन में 2 घंटे चला सकेंगे फोन

लोग कई-कई घंटे स्मार्टफोन चलाते हुए गुजार देते

जापान में स्मार्टफोन पर लगाम : दिन में 2 घंटे चला सकेंगे फोन

वर्तमान में हम सबकी जिंदगी और आदत में स्मार्टफोन शुमार है। लोग कई-कई घंटे स्मार्टफोन चलाते हुए गुजार देते हैं

टोक्यो। वर्तमान में हम सबकी जिंदगी और आदत में स्मार्टफोन शुमार है। लोग कई-कई घंटे स्मार्टफोन चलाते हुए गुजार देते हैं। बच्चों के बेहतर भविष्य, लोगों की हेल्थ व मेंटल हेल्थ और बिखरते रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने के लिए एक्सपर्ट स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह देते हैं। इस कारण दुनिया भर में स्क्रीन टाइम करने के लिए तरह-तरह की कवायद हो रही हैं।

हाल ही में जापान के एक शहर में फोन चलाने को लेकर नियम बनाने का एलान किया गया है, जिसमें कहा गया है कि अब लोग दिन में सिर्फ दो घंटे ही स्मार्टफोन चला सकेंगे। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान के तोयोआके शहर के निवासी अब प्रतिदिन केवल दो घंटे ही स्मार्टफोन का उपयोग कर सकेंगे।

तोयोआके के मेयर मासामी कोकी ने घोषणा की कि शहर की विधानसभा जल्द ही एक मसौदा अध्यादेश पर मतदान करेगी, जो निवासियों को काम और स्कूल के दायित्वों के अलावा स्मार्टफोन, टैबलेट और कंप्यूटर पर दो घंटे तक ही समय बिताने की अनुमति देगा। अगर नियम पर सहमति बन गई तो तोयोआके में अक्टूबर से यह लागू हो जाएगा। बता दें कि जापान शहर कागवा में साल 2020 में ऐसा नियम बनाकर लागू किया जा चुका है।

नियम का उल्लंघन करने पर क्या होगा?
कोकी ने स्पष्ट किया कि इस अध्यादेश का उल्लंघन करने पर कोई आर्थिक या आपराधिक दंड नहीं होगा। उन्होंने कहा कि स्क्रीन टाइम को दो घंटे तक सीमित करना केवल एक दिशा निर्देश है। विधेयक का उद्देश्य निवासियों को स्मार्टफोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों से बचाना है। 

Read More गुजरात में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी : रेप में नाकाम रहने पर गुप्तांग में डाली रॉड, आरोपी गिरफ्तार

क्यों लिया गया यह फैसला?
जापान में मार्च में एक सर्वेक्षण में पाया गया था कि देश में युवा प्रतिदिन औसतन पांच घंटे अपने फोन, टैबलेट और कंप्यूटर पर बिताते हैं। कोकी का मानना है कि फोन के ज्यादा इस्तेमाल से नींद की समस्या, मेंटल हेल्थ पर असर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

Read More लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के समन्वय से भारत में नई कार्रवाइयों की तैयारी

नियम में क्या कहा गया है?
 बच्चे और बडे, युवा और बुजुर्ग एक तय समय के बाद फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। 
 स्कूल के बाद छात्र-छात्राएं दिन में सिर्फ दो घंटे ही स्मार्टफोन इस्तेमाल कर सकेंगे।
 1-5 कक्षा तक के बच्चों को रात 9 बजे और बड़े बच्चों को रात 10 बजे के बाद फोन न चलाएं।

Read More घर बैठे प्रोपर्टी का रजिस्ट्रेशन महंगा : 20 गुना तक दरें बढ़ाई, जेल में बैठे व्यक्ति को केवल 50 रुपए अतिरिक्त फीस पर मिलेगी ये सुविधा

लोगों ने जताई नाराजगी
जापान के तोयोआके शहर में फोन को लेकर जो नियम बनाए जा रहे हैं, उनमें भले ही सजा या जुर्माना का प्रावधान नहीं है। यह नियम सिर्फ लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया है। बावजूद लोगों में नाराजगी है। जापान में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- दो घंटे का समय बहुत कम है, इतने समय में वो कुछ नहीं कर पाएंगे। अन्य यूजर ने लिखा- मैं मेयर मासामी कोकी के इरादों पर शक नहीं कर रहा हूं, लेकिन लेकिन सिर्फ दो लिमिट की लिमिट फॉलो करना असंभव है। अन्य यूजर ने लिखा- दो घंटे में फोन पर न किताब पढ़ी जा सकती है और कोई फिल्म देखी जा सकती है। 

Tags: Japan Phone

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प