नेपाल में मौत बनकर दौड़ी इलेक्ट्रिक वैन: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत

तीन महिलाएं और दो बच्चियां शामिल

नेपाल में मौत बनकर दौड़ी इलेक्ट्रिक वैन: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत
नेपाल के मकवानपुर जिले के भीमफेदी स्थित चिसापानी गढ़ी इलाके में गुरुवार सुबह एक यात्री इलेक्ट्रिक वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। काठमांडू से सर्लाही जा रहे इस वाहन में 15 लोग सवार थे। इस भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

काठमांडू। नेपाल के मकवानपुर जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक वैन भीमफेदी ग्रामीण नगरपालिका-6 के चिसापानी गढ़ी इलाके में अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय वाहन में 15 लोग सवार थे। यह वैन राजधानी काठमांडू से सर्लाही जिले के मुख्यालय मलंगवा जा रही थी।

सशस्त्र पुलिस बल के पुलिस अधीक्षक निवान कुमार खड़का के अनुसार, मृतकों में पांच पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। तीन घायलों का हेटौडा अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जनजातीय नायकों की वीरगाथाएं जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, प्रदेशभर में होंगे आयोजन जनजातीय नायकों की वीरगाथाएं जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, प्रदेशभर में होंगे आयोजन
भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने बुधवार को भाजपा ऑफिस में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़...
Nvidia CEO पर बढ़ा विवाद, कथित चीनी जासूस के बीजिंग लौटने से मची हलचल
"सब चंगा सी, अब तो-सब महँगी सी" दावे नहीं, महंगाई पर अंकुश लगाए सरकार : जयराम रमेश
शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले 93.62 से 93.77 के दायरे में कारोबार
अमेरिका के 50 पर्यटक बने शाही मेहमान, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ आगमन; राजस्थान की विरासत और संस्कृति से रूबरू होंगे विदेशी सैलानी
नेपाल में मौत बनकर दौड़ी इलेक्ट्रिक वैन: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत
केजरीवाल परिवार को धमकी देने वाला कौन? विधायक की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज किया केस, 7 करोड़ की मांगी रंगदारी