नोएडा में युवती ने ऊंची इमारत से कूदकर की आत्महत्या : पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं

वह मूल रूप से बस्ती जिला के ग्राम मंडेरवा की निवासी थी

नोएडा में युवती ने ऊंची इमारत से कूदकर की आत्महत्या : पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं

नोएडा के सेक्टर-24 क्षेत्र में रविवार को एक युवती ने ऊंची इमारत से कूदकर जान दे दी। मृतका अर्पिता (पुत्री संजय) सेक्टर-32 की अमौर सोसायटी में रहती थी और मूल रूप से बस्ती की निवासी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं, सीसीटीवी व पूछताछ जारी।

नोएडा। उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवती ने ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 24 थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को कब्जे ले लिया। घटना के समय युवती के पिता भी मौके पर मौजूद थे, जिनसे पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ की है। मृतका की पहचान अर्पिता पुत्री संजय के रूप में हुई है, जो सेक्टर 32 स्थित अमौर सोसायटी के डी ब्लॉक में रहती थी। वह मूल रूप से बस्ती जिला के ग्राम मंडेरवा की निवासी थी।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: Suicide

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध