पंजाब में भगवंत मान की विदाई का दावा : आप के 32 विधायक मेरे संपर्क में, लेकिन खेल करेगी बीजेपी, बाजवा ने कहा - बीजेपी में शामिल हो सकते हैं भगवंत मान; क्या है पंजाब में विधानसभा की स्थिति?
चुनाव परिणाम आने के बाद भी किया था
वह कभी भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। बाजवा ने यह दावा दिल्ली चुनाव परिणाम आने के बाद भी किया था। पंजाब 2026 में चुनाव होने हैं।
चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के बाद एक बार फिर से कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ा दावा किया है। बाजवा ने पंजाब विधानसभा सत्र के पहले दिन कहा कि आप की पंजाब में सरकार जल्द ही गिर जाएगी। बाजवा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कभी भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी के 35 से 40 विधायक भी बीजेपी के संपर्क में हैं। कांग्रेस नेता बाजवा ने कहा कि भगवंत मान केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के जरिए केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। वह कभी भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। बाजवा ने यह दावा दिल्ली चुनाव परिणाम आने के बाद भी किया था। पंजाब 2026 में चुनाव होने हैं।
गिरने की कगार पर सरकार: पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि आप के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं। बाजवा का कहना है कि कांग्रेस भगवंत मान सरकार को नहीं गिराएगी बल्कि बीजेपी ही खेल करेगी। विपक्ष के नेता, कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के 32 से ज्यादा विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी इशारा किया कि कुछ और विधायक बीजेपी के संपर्क में हो सकते हैं। बाजवा के अनुसार भगवंत मान की सरकार गिरने के कगार पर है, लेकिन उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस सरकार गिराने में कोई भूमिका नहीं निभाएगी।
इंटरव्यू में किया दावा
प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि सरकार गिराने का काम बीजेपी करेगी। बातचीत में बाजवा ने कहा कि सिर्फ विधायक ही नहीं, मंत्री और दूसरे बड़े नेता भी संपर्क में हैं। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि हमने साफ कर दिया है कि कांग्रेस किसी भी हालत में इस सरकार को अस्थिर नहीं करेगी।
पंजाब में विधानसभा की स्थिति?
आप ने पंजाब में 2022 के चुनावों प्रचंड जीत हासिल की थी। पंजाब की 117 सदस्यों वाली विधानसभा में आम आदमी पार्टी को 92 सीटों पर जीत मिली थी। मोटे तौर पर आप के पास बहुमत के लिए जरूरी 59 सीटों से कहीं ज्यादा सीटें हैं। आप के मौजूदा विधायकों की संख्या 93 है। कांग्रेस विपक्ष में सबसे बड़ी पार्टी है उसके पास कुल 16 विधायक हैं। जबकि शिरोमणि अकाली दल के पास 3, बीजेपी के दो और बीएसपी के पास 1 विधायक है। एक सीट पर निर्दलीय का कब्जा है। एक सीट रिक्त है।
Comment List