उत्तर प्रदेश में युवती से चलती ट्रेन में रेप : बिना टिकट चढ़ी थी पीड़िता, टीटीई ने बनाया शिकार
प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रही है तैयारी
सीट दिलाने का भरोसा देकर टीटीई उसे एसी फर्स्ट क्लास के एक केबिन में ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बिना टिकट यात्रा में कार्रवाई की धमकी दी।
गोरखपुर। चलती ट्रेन में एक युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला देखने को मिला है। परीक्षा देकर मऊ से गोरखपुर लौट रही युवती ने ट्रेन के टीटीई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में भीड़ के कारण टिकट न मिलने पर वह ट्रेन में सवार हो गई थी। सीट दिलाने का भरोसा देकर टीटीई उसे एसी फर्स्ट क्लास के एक केबिन में ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बिना टिकट यात्रा में कार्रवाई की धमकी दी।
युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी टीटीई की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता मऊ की रहने वाली है और गोरखपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।

Comment List