उत्तराखंड में जिम से लौट रहे गैंगस्टर की हत्या : हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दर्ज थे हत्या जैसे गंभीर अपराध के मुकदमे

किसी पुराने विवाद की संभावना के एंगल से जांच कर रही है

उत्तराखंड में जिम से लौट रहे गैंगस्टर की हत्या : हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दर्ज थे हत्या जैसे गंभीर अपराध के मुकदमे

पुलिस से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि इन मामलों में हत्या जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं और उनका संबंध झारखंड के आपराधिक गिरोहों से रहा है।

देहरादून। उत्तराखंड में देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के जिम से नीचे उतरते समय 2 अज्ञात हमलावरों ने विक्रम शर्मा नामक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उस पर 50 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। झारखंड पुलिस से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि इन मामलों में हत्या जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं और उनका संबंध झारखंड के आपराधिक गिरोहों से रहा है।

पुलिस इस मामले की गैंगवार, आपसी रंजिश या किसी पुराने विवाद की संभावना के एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जब किसी व्यक्ति पर इतने अधिक आपराधिक मामले दर्ज हों, तो रंजिश या गिरोहबाजी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी एंगल से विभिन्न टीमों का गठन कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है।  अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Tags: killed

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रियंका गांधी ने किए मां कामाख्या के दर्शन : देश के कल्याण की कामना की, भाजपा ने कहा- चुनावी मौसम के भक्त प्रियंका गांधी ने किए मां कामाख्या के दर्शन : देश के कल्याण की कामना की, भाजपा ने कहा- चुनावी मौसम के भक्त
अपने चुनावी दौरे की शुरुआत करने से पहले उन्होंने माता के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ  पार्टी के असम...
सूर्य किरण एरोबैटिक टीम एवं सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम का युवाओं से संवाद : एनसीसी कैडेट्स एवं मूक बधिर विद्यार्थियों को किया प्रेरित, वायुसेना में करियर के अवसरों से कराया अवगत
खाटूश्याम जी मेले को लेकर तैयारियां पूर्ण : यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता, रेलवे स्टेशन पर तैनात होंगे सुरक्षा बल के 250 और जीआरपी के 180 जवान
राहुल गांधी को कथित धमकी पर गरमाया राजनीतिक माहौल : कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, वेणुगोपाल ने कहा- अपनी रक्षा करना जानते है विपक्ष के नेता
जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: रेलवे स्टेशन पर 8 देशों के 44 पर्यटकों का स्वागत, पारंपरिक नृत्य से किया अभिनंदन
राजस्थान सरकार ने निजी स्कूलों में प्रवेश स्तर की 25% सीटें निःशुल्क करने का निर्देश किया जारी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से होगी शुरू 
एआई को लेकर वैश्विक कंपनियों में दिखी प्रतिस्पर्धा की झलक : मोदी के साथ ग्रुप फोटो में अल्टमैन और डारियो ने नहीं मिलाया हाथ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो