उन्नत कृषि महोत्सव मेले का शुभारंभ : स्थानीय किसानों से खरीदे जाएंगे जवानों के लिए फल और अनाज, राजनाथ ने कहा- कृषि की उन्नति के लिए बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध केंद्र सरकार

कृषि मंत्रालय के कामों को गति और ऊर्जा मिली है

उन्नत कृषि महोत्सव मेले का शुभारंभ : स्थानीय किसानों से खरीदे जाएंगे जवानों के लिए फल और अनाज, राजनाथ ने कहा- कृषि की उन्नति के लिए बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध केंद्र सरकार

रायसेन में राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव 2026 के उद्घाटन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की कि अब सेना के लिए फल, सब्जियां और अनाज स्थानीय किसानों से खरीदे जाएंगे। इससे जवानों को ताजा भोजन और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही सैनिकों के आहार में श्रीअन्न शामिल करने का भी निर्णय लिया गया है।

रायसेन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि सैनिक छावनियों के लिए फल सब्जी और अनाज स्थानीय किसानों से खरीदने का निर्णय लिया गया है, जिससे जवानों को ताजे फल सब्जी और अनाज मिलेगा तथा स्थानीय किसानों को लाभ होगा। सिंह यहां शनिवार से प्रारंभ हुए राष्ट्रीय स्तर के उन्नत कृषि महोत्सव  2026 मेले का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। यह मेला 13 अप्रैल तक चलेगा।  

सिंह ने यह भी कहा कि जवानों के भोजन में श्रीअन्न (मोटे अनाज) को शामिल करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान देश के निर्माण और सेवा क्षेत्र का आधार है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कृषि की उन्नति के लिए जो बेहतर होगा, सरकार उसे करने के लिए प्रतिबद्ध है। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि चौहान के प्रयासों से कृषि मंत्रालय के कामों को गति और ऊर्जा मिली है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग