भाजपा सरकार में दुष्कर्म का बढ़ रहा है आंकड़ा : सरकारें इन अपराधों को रोकने में नाकाम, अलका लांबा ने कहा- महिला कांग्रेस आरोपियों को दंडित करने के लिए विधानसभाओं का करेगी घेराव

अलका लांबा ने केन्द्र सरकार पर निशान साधा

भाजपा सरकार में दुष्कर्म का बढ़ रहा है आंकड़ा : सरकारें इन अपराधों को रोकने में नाकाम, अलका लांबा ने कहा- महिला कांग्रेस आरोपियों को दंडित करने के लिए विधानसभाओं का करेगी घेराव

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर दुष्कर्मियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जहां-जहां भाजपा सरकार है, वहां दुष्कर्म का आंकड़ा बढ़ रहा है

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर दुष्कर्मियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जहां-जहां भाजपा सरकार है, वहां दुष्कर्म का आंकड़ा बढ़ रहा है और भाजपा की सरकारें इन अपराधों को रोकने में नाकाम हो रही है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने पार्टी के नये मुख्यालय इंदिरा भवन में संवाददाता सम्मेलन में केन्द्र सरकार पर निशान साधा और कहा कि दुष्कर्म के आरोपी प्रज्ज्वल रमन्ना के लिए प्रचार कर लोगों से उसे वोट देने की अपील की हैं। मोदी संसद से भागते हैं संसद भवन में होते हुए भी राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही चर्चा में शामिल होने नहीं आते हैं।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस देशभर में हो रही दुष्कर्म की इन घटनाओं के खिलाफ तब तक विधानसभाओं और संसद सदस्यों का घेराव करती रहेगी, जब तक आरोपियों को दंड नहीं मिलता है। उन्होंने सरकार से पीड़ितों की मदद करने और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है। लाम्बा ने ओडिशा की दुष्कर्म की एक जघन्य घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ओडिशा के पुरी में तीन लोगों ने एक नाबालिग बच्ची का अपहरण किया और उसे जला दिया। बच्ची को दिल्ली एम्सलाया गया, जहां उस 15 साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया। जब सवाल किया गया कि बच्ची को जलाने वाले कहां हैं, क्या उनकी गिरफ्तारी हुई, तो जवाब मिला कि बच्ची को जलाने में किसी का हाथ नहीं था। ये पुलिस और सरकार की नाकामी है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में 2022 से 2024 के बीच राज्य में दलित और आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं पर राज्य सरकार ने कहा कि 7,418 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। प्रधानमंत्री पर अपराधियों को शरण देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना ने कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। ये सब मालूम होते हुए भी श्री मोदी ने उसके लिए प्रचार किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से लिया। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलवाया और 15 महीने में मास रेपिस्ट को दोषी करार दे दिया गया।

उन्होंने कहा कि मैं भाजपा नेताओं से कहना चाहती हूं कि अपराधियों का समर्थन करना बंद कीजिए। संसद का सत्र शुरू होते ही महिला कांग्रेस ने'न्याय मार्च निकाला। हमारी मांग थी कि संसद में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बात हो, लेकिन पुलिस ने मुझे नजफगढ़ थाने में 8 घंटों तक बंद करके रखा। न्याय के लिए उठती हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। ये तमाशा पूरे देश में सरेआम चल रहा है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की है कि महिला सुरक्षा देश में एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है। इसको लेजर उनका सङ्गठन लगातार'न्याय मार्च लगातार निकाल रहे है। पुलिस न्याय की मांग को कुचलने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम रुकने वाले नहीं हैं। महिला कांग्रेस ने तय किया है कि पीड़तिों को न्याय और दोषियों को सजा दिलाकर रहेंगे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और उचित मुआवजा देने तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की मांग की है। 

Read More अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प