प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
सुबह 7:21 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर पहुंचे
पीएम मोदी ने शुरुआती भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया।
नई दिल्ली। पूरा देश आज स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहा है। हर तरफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और 12वीं बार देश को संबोधित किया। इसी दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई।
सुबह 7:21 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर पहुंचे और उसके कुछ ही देर बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रीय गान गाया गया। समारोह के लिए लाल किले पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था गई है। पीएम मोदी ने शुरुआती भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। हमारे देश के सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत न्यूक्लियर अटैक के ब्लैकमेल से डरने वाला नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा देशवासियों को पता चल गया है कि सिंधु का समझौता अन्यायपूर्ण है, भारत से निकलती नदियों का पानी दुश्मनों के खेतों को सींच रहा है और मेरे देश की धरती प्यासी है, ये कैसा समझौता था, जिसने कई सालों से मेरे देश के किसानों का अकल्पनीय नुकसान किया है। देश के हक का जो पानी है, उस पर अधिकार सिर्फ और सिर्फ देश का ही है, और देश के किसानों का है। भारत कतई सिंधु समझौते को जिस स्वरूप में सहता रहा है, अब उसे नहीं सहेगा। हमें सिंधु समझौता मंजूर नहीं है।

Comment List