भारत किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम : सरकार हर संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार,  राजनाथ सिंह ने कहा- टीम स्थिति पर रख रही नजर

संकट से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध

भारत किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम : सरकार हर संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार,  राजनाथ सिंह ने कहा- टीम स्थिति पर रख रही नजर

सिंह ने भरोसा जताया कि भारत पश्चिम एशिया संकट समेत हर चुनौती से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। ईरान-अमेरिका युद्धविराम पर बातचीत जारी है, लेकिन हालात अभी सामान्य नहीं माने जा सकते। उन्होंने कहा, पीएम मोदी की निगरानी में टीम सक्रिय है और देश में पेट्रोल, डीजल व गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत पश्चिम एशिया संकट सहित किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है और सरकार हर संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम को लेकर औपचारिक बातचीत जरूर हो रही है, लेकिन धरातल के हालात को देखते हुए यह मान लेना उचित नहीं होगा कि पश्चिम एशिया का संकट पूरी तरह समाप्त हो गया है।

स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है, जो लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने आश्वस्त किया कि देश के पास किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सहित आवश्यक  वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है और आपूर्ति श्रृंखला सुचारु रूप से चल रही है।  

Tags: challenge

Post Comment

Comment List

Latest News

संगीत जगत से दुखद खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, भारतीय संगीत को दुनियाभर में दिलाई नई पहचान संगीत जगत से दुखद खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, भारतीय संगीत को दुनियाभर में दिलाई नई पहचान
सुरों की जादूगर आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर। कैंडी ब्रीच अस्पताल...
पायलट को हुई गलतफहमी : बड़ा हादसा टला, कार पार्किंग में उतरा भुजबल का हेलिकॉप्टर
ऑपरेशन गांजाजुली : एएनटीएफ ने 7 तस्करों को किया गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपए की अवैध फसल की नष्ट
विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता : देशभर से 64 टीमें शामिल, पंवार ने विधि शिक्षा की सामाजिक प्रासंगिकता पर दिया बल
अमेरिका-ईरान बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त : ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने हमारी शर्तों को किया अस्वीकार, वैंस ने कहा- हम बिना किसी समझौते के लौट रहे वापस
भारत किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम : सरकार हर संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार,  राजनाथ सिंह ने कहा- टीम स्थिति पर रख रही नजर
माय भारत बजट क्वेस्ट का होगा फिनाले : वीडियो संदेश से युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम, महिला युवा संसद में प्रतिभागी महिला आरक्षण विधेयक पर संसदीय शैली में करेंगी चर्चा