भारत ने अमेरिकी राजनयिक को दूसरी बार किया तलब, जहाजों पर हमले पर जताया कड़ा विरोध
हमलों को रोकने के लिए कहा है
भारत ने ओमान तट के पास व्यापारिक जहाजों पर सवार भारतीय नाविकों को निशाना बनाने वाले अमेरिकी सैन्य हमलों पर कड़ी नाराजगी जताई है। विदेश मंत्रालय ने चार दिनों में दूसरी बार अमेरिकी दूतावास के प्रभारी जेसन मीक्स को तलब कर विरोध दर्ज कराया और ऐसे हमलों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
नई दिल्ली। भारत ने ओमान तट के निकट व्यापारिक जहाजों में सवार भारतीय नाविकों पर अमेरिकी सेना के हमलों को गंभीरता से लेते हुए एक बार फिर शुक्रवार को यहां स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रभारी राजदूत जेसन मीक्स को तलब कर कड़ा विरोध जताया है।
पिछले 4 दिनों में यह दूसरा मौका है जब विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को बुलाकर भारत की चिंताओं और विरोध से अवगत कराते हुए इस तरह के हमलों को रोकने के लिए कहा है।
Tags: expressed
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Jun 2026 13:00:48
बीएसएफ और सीआईडी की संयुक्त टीम ने एक तबेले में जमीन के नीचे गाड़कर छिपाई गई करीब डेढ़ करोड़ की...

Comment List