होर्मुज में भारतीय जहाज पर हमला : समुद्र में डूबा, सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित

ओमान कोस्ट गार्ड ने सभी को रेस्क्यू किया

होर्मुज में भारतीय जहाज पर हमला : समुद्र में डूबा, सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित
होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और मालवाहक जहाज ‘हाजी अली’ संदिग्ध ड्रोन/मिसाइल हमले के बाद ओमान तट के पास डूब गया। 14 भारतीय क्रू सुरक्षित बचा लिए गए। इसी बीच चीनी सुपरटैंकर पर भी हमला हुआ। भारत ने घटना की कड़ी निंदा की, जबकि 60 हजार टन LPG लेकर भारत आ रहे दो टैंकर सुरक्षित होर्मुज पार कर चुके हैं।

नई दिल्ली। ईरान जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और मालवाहक जहाज डूब गया। ‘हाजी अली’ नाम का जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी उससे कोई ड्रोन या मिसाइल जैसा हथियार टकरा गया। हादसे के बाद जहाज में आग लग गई, हालांकि ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया। देवभूमि द्वारका जिले के सलाया पोर्ट में पंजीकृत यह जहाज सोमालिया से शारजाह जा रहा था और इसमें मवेशी लदे हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार तड़के करीब 3.30 बजे जहाज ओमान के उत्तरी तट के पास लीमा इलाके से गुजर रहा था, तभी उस पर किसी अज्ञात विस्फोटक चीज से हमला हुआ। हमले के बाद जहाज में आग लग गईए जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वो समुद्र में डूब गया।

ओमान कोस्ट गार्ड ने सभी को रेस्क्यू किया

हमले के बाद चालक दल ने तुरंत संकट का संदेश भेजा और लाइफबोट के जरिए जहाज खाली कर दिया। जहाज पर एक सुपरवाइजर समेत कुल 14 लोग सवार थे। ओमान कोस्ट गार्ड ने रेस्क्यू आॅपरेशन चलाकर सभी नाविकों को सुरक्षित डीबा पोर्ट पहुंचाया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि जहाज पर हमला किसने किया।

चीनी सुपरटैंकर पर भी हमला

Read More भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी

इस बीच, एक चीनी सुपरटैंकर पर भी बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट में हमला किया गया। जहाजों की ट्रैकिंग करने वाली एजेंसियों और केप्लर के आंकड़ों के अनुसार, यह टैंकर दो महीने से ज्यादा समय तक खाड़ी क्षेत्र में फंसा हुआ था। युआन हुआ हू नाम का यह विशाल कू्रड आॅयल टैंकर फिलहाल ओमान की खाड़ी के पास लंगर डाले हुए है।

Read More चंडीगढ़ में धधका कबाड़ी मार्केट : भीषण आग की चपेट में 30 से अधिक दुकानें, प्लास्टिक और स्पेयर पार्ट्स के कारण लिया विकराल रूप

 इस तरह की कार्रवाई नामंजूर : भारत

Read More मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 

भारत ने फारस की खाड़ी में होर्मुज के निकट बुधवार को ओमान के तट पर अपने एक व्यापारिक जहाज पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह की कार्रवाई को स्वीकार नहीं किया जा सकता और नौवहन तथा व्यापार की स्वतंत्रता में बाधा पहुंचाना सही नहीं है। इस जहाज पर मौजूद भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को इस पर सख्त प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि ओमान के तट के पास कल एक भारतीय ध्वज वाले जहाज़ पर हुआ हमला अस्वीकार्य है और हम इस तथ्य की कड़ी निंदा करते हैं कि वाणिज्यिक जहाजरानी और नागरिक नाविकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। भारत दोहराता है कि वाणिज्यिक जहाज़ों को निशाना बनाना, निर्दोष नागरिक चालक दल के सदस्यों को खतरे में डालना, अथवा नौवहन और व्यापार की स्वतंत्रता में बाधा उत्पन्न नहीं की जानी चाहिए। 

 साठ हजार टन से अधिक एलपीजी लेकर भारत आ रहे दो टैंकरों ने होर्मुज को सुरक्षित पार किया

 पश्चिम एशिया संकट के कारण देश में ऊर्जा आपूर्ति प्रभावति होने के बीच 60 हजार टन से अधिक एलपीजी लेकर भारत आ रहे दो टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर लिया है और इनके अगले कुछ दिनों में भारत पहुंचने की संभावना है। एसवाईएमआई मार्शल आइलैंड के ध्वज वाला एलपीजी कैरियर, 19,965 टन एलपीजी लेकर आ रहा है। कुल 21 विदेशी नाविकों के साथ इसने बुधवार को हार्मुज सुरक्षित पार लिया और इसके 16 मई को कांडला पहुंचने की संभावना है। दूसरा टैंकर एनवी सनशाइन वियतनाम का है और यह 46,427 टन एलपीजी लेकर आ रहा है । इस पर  24 विदेशी नाविक हैं। इसने आज ही हार्मुज की खाड़ी पार की है और इसके 18 मई को न्यू मंगलोर पहुंचने की संभावना है।

Tags: ship

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण