अमेरिका में भारतीय छात्र लापता: वाणिज्य दूतावास और पुलिस ने सर्च अभियान किया तेज, जानें पूरा मामला

अमेरिका में भारतीय छात्र लापता: खोज जारी

अमेरिका में भारतीय छात्र लापता: वाणिज्य दूतावास और पुलिस ने सर्च अभियान किया तेज, जानें पूरा मामला

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास बर्कले विश्वविद्यालय के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की तलाश में अमेरिकी अधिकारियों की मदद कर रहा है। आईआईटी मद्रास का यह पूर्व छात्र मंगलवार से लापता है।

बेंगलुरु। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कर्नाटक निवासी 22 वर्षीय विद्यार्थी साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने पर गहरी चिंता जतायी है। दूतावास ने कहा है कि वह स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले भारतीय विद्यार्थी के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है और उसे ढूंढने में अमेरिका के अधिकारियों की मदद कर रहा है।

श्रीनिवासैया भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के पूर्व छात्र है और अमेरिका बर्कले में रासायनिक एवं जैवआणविक इंजीनियरिंग से  स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, वह मंगलवार से लापता हैं। आखिरी बार उन्हें बर्कले में ड्वाइट वे के 1700 ब्लॉक के पास देखा गया था। बर्कले पुलिस विभाग ने उसके गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है और लोगों से उनके बारे में कोई भी जानकारी देने की अपील की है। ईस्ट बे रीजनल पार्क डिस्ट्रिक्ट की मदद से लेक अंजा और बर्कले हिल्स के आस-पास के इलाकों में तलाश की कोशिशें की जा रही हैं। 

सामुदायिक और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रीनिवासैया का बैकपैक (जिसमें उनका पासपोर्ट और लैपटॉप था) टिल्डेन रीजनल पार्क के पास एक घर के पास मिला, जिससे तलाश अभियान और तेज हो गई है। 

पुलिस ने कहा है कि अगर किसी के पास जरूरी जानकारी है तो वे स्थानी पुलिस से संपर्क करें। दोस्तों और सहपाठियों ने सोशल मीडिया पर श्रीनिवासैया की तलाश के लिए अभियान चलाया है। बर्कले पुलिस ने बताया कि वह लगभग छह फुट एक इंच लंबा, उसका लगभग 160 पाउंड वजन, छोटे काले बाल और भूरी आँखें हैं। छात्र का पता लगाने के लिए अधिकारी और भारतीय मिशन समन्वित प्रयास जारी रखे हुए हैं और इसी के साथ खोज अभियान चौथे दिन भी जारी है।

Read More रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव

 

Read More राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत