भारत की बढ़ती वैश्विक साख: इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पाकर बोले पीएम मोदी- यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है, दुनिया के 34 देशों ने किया सम्मानित

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाई

भारत की बढ़ती वैश्विक साख: इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पाकर बोले पीएम मोदी- यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है, दुनिया के 34 देशों ने किया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जकार्ता के राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बितांग आदिपूर्ण' से नवाजा गया है। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने द्विपक्षीय शिखर वार्ता के दौरान उन्हें यह पदक प्रदान किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को करोड़ों भारतवासियों को समर्पित करते हुए दोनों देशों के ऐतिहासिक व रणनीतिक संबंधों की प्रगाढ़ता का प्रतीक बताया।

नई दिल्ली। इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बितांग आदिपूर्ण' से नवाजा है। इंडोनेशिया की तीन दिन की यात्रा पर गए श्री मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वक्तव्य में बताया कि उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में मोदी को इस सम्मान से नवाजा।

पीएम मोदी ने कहा, "आज सुबह, मुझे बहुत स्नेह के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान भी दिया गया है। ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है... इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है। मैं प्रेसिडेंट प्रबोवो जी, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।" अब तक दुनिया भर के 34 देशों ने मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा