पश्चिम एशिया संकट के बीच इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी नई एडवाइजरी: कुल 78 उड़ानों का करेगी परिचालन, यहां जानिए पूरा शेड्यूल
पश्चिम एशिया संकट: इंडिगो और एयर इंडिया की 'ऑपरेशन होम' उड़ानें
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इंडिगो और एयर इंडिया ने मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को 78 विशेष व नियमित उड़ानें दुबई, जेद्दा और मस्कट जैसे शहरों के लिए संचालित की जा रही हैं। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए, एयरलाइंस भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी और निरंतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
नई दिल्ली। देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो पश्चिम एशिया के लिए रविवार को 28 उड़ानों (दोनों तरफ की मिलाकर) उड़ानों का परिचालन करेगी। इंडिगो ने बताया कि वह दुबई, अबु धाबी, शारजाह, जेद्दा, मस्कट और मदीना के लिए आज उड़ानों का परिचालन कर रही है। इसमें दुबई से मुंबई के लिए भी एक उड़ान शामिल है। साथ ही उसकी एक उड़ान मुंबई से इस्तांबुल के लिए भी होगी। एयरलाइंस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि वह पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है और जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सभी नियामकीय मंजूरियों के साथ इन उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है।
दूसरी तरफ, एयर इंडिया समूह ने रविवार को पश्चिम एशिया के लिए और वहां से कुल 50 उड़ानों के परिचालन की योजना बनायी है।एयरलाइंस ने एक अपडेट में बताया कि वह अपनी सहायक इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ आज सऊदी अरब के जेद्दा और ओमान की राजधानी मस्कट के लिए कुल 20 नियमित उड़ानों का परिचालन करेगी। इसके अलावा पश्चिम एशिया के विभिन्न शहरों से 30 विशेष उड़ानों (दोनों तरफ की मिलाकर) के परिचालन की योजना है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट की दिल्ली, कोच्चि, मुंबई और कन्नूर के लिए उड़ानें उपलब्ध होंगी। एयर इंडिया की उड़ान दिल्ली और मुबंई से जेद्दा के लिए होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस सऊदी अरब की राजधानी रियाद से बेंगलुरु और मेंगलुरु के लिए एक-एक और कोझिकोड़ के लिए दो उड़ानों का परिचालर कर रही है। सऊदी अरब के दम्मम से भी कोझिकोड़ के लिए उसकी एक उड़ान होगी।
समूह की सभी विशेष उड़ानें संयुक्त अरब अमीरात से होंगी। एयर इंडिया दुबई से दिल्ली के लिए एक उड़ान का परिचालन कर रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबुधाबी से दिल्ली के लिए दो और बेंगलुरु, कोच्चि, कोझिकोड़ और मुंबई के लिए एक-एक उड़ान तय की गयी है। रस-अल-खैमा से उसकी उड़ानें अमृतसर, कोच्चि, कोझिकोड़, मुंबई और तिरुवनंतपुरम् के लिए होंगी। शारजाह से वह कन्नूर और मुंबई के लिए उड़ानों का परिचालन करेगी।

Comment List