इंडिगो को उड़ानों के परिचालन का भरोसा : करीब 700 रहेंगी रद्द, कहा- स्थिति सामान्य होने की उम्मीद

एयरलाइंस की 850 से कम उड़ानें रद्द रही थी

इंडिगो को उड़ानों के परिचालन का भरोसा : करीब 700 रहेंगी रद्द, कहा- स्थिति सामान्य होने की उम्मीद

इंडिगो ने महज 700 उड़ानों का परिचालन किया था, जबकि एक हजार से कहीं अधिक उड़ानें रद्द रही थीं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब तक इंडिगो की 109 उड़ानें रद्द रही हैं।

नई दिल्ली। इंडिगो के परिचालन में पिछले कुछ दिनों से जारी संकट की बीच एयरलाइंस ने भरोसा जताया कि आधी रात तक वह 1,650 उड़ानों का परिचालन करेगी। एयरलाइंस ने कहा है कि अब वह 10 दिसंबर तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद कर रही है। इंडिगो के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि एयरलाइंस की 850 से कम उड़ानें रद्द रही थी, जबकि उसने लगभग 1,500 उड़ानों का परिचालन किया था। उसने 1,650 उड़ानों के परिचालन का भरोसा जताया है। इस प्रकार, आज उसकी करीब 700 उड़ानें रद्द रहेगी। 

इससे पहले इंडिगो ने महज 700 उड़ानों का परिचालन किया था, जबकि एक हजार से कहीं अधिक उड़ानें रद्द रही थीं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब तक इंडिगो की 109 उड़ानें रद्द रही हैं। इनमें 59 प्रस्थान और 50 आगमन उड़ानें रही हैं।

Tags: indigo

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन