कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम : सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 2 आतंकवादी ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद 

समूह के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं

कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम : सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 2 आतंकवादी ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद 
सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दिया। सेना ने कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। 

जम्मू। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए 2 आतंकवादियों को मार गिराया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा व्यवस्था की सतर्कता के बीच सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दिया। सेना ने कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। 

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा प्रदान की गई विशिष्ट खुफिया जानकारी एवं अन्य एजेंसियों द्वारा पुष्टि के आधार पर कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। सेना ने कहा कि सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों आतंकवादियों की पहचान और समूह के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। चिनार कोर ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किये गये हैं।

ऑपरेशन अमर नाम से संचालित यह अभियान सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया और क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक सतीश एस. खंडारे ने दो दिन पहले कहा था कि सर्दियों के मौसम से पहले सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बीएसएफ ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ा दी है।

 

Read More जियो लाएगा आईपीओ : रेड हेरिंग प्रॉस्पेकटस के प्रारूप को निदेशक मंडल की मंजूरी, पूरी देखरेख ईशा, आकाश और अनंत अंबानी कर रहे

Tags: terrorist

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एफसीआरए नियमों में हालिया संशोधनों को वापस लेने की...
पुलिस ने की एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई : 23 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 36 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक एक्शन
निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि