कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम : नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठियों ने की फायरिंग, सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 2 अज्ञात आतंकवादी ढेर

आतंकवादियों को घेर लिया

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम : नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठियों ने की फायरिंग, सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 2 अज्ञात आतंकवादी ढेर

सेना ने कहा था कि सेक्टर में घुसपैठ की संभावित कोशिश के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद सैनिकों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।

जम्मू। कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर 2 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने कल देर रात नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। घुसपैठियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर कहा कि चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है।

इससे पहले सेना ने कहा था कि सेक्टर में घुसपैठ की संभावित कोशिश के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद सैनिकों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया था। चिनार कोर ने कहा कि घुसपैठ की कोशिश के संबंध में एजेंसियों से मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिससे मुठभेड़ शुरु हो गयी और आतंकवादियों को घेर लिया गया। एक महीने के भीतर कुपवाड़ा जिले में नाकाम की गई घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश है।



Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार
शक्ति दिवस पर बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग व हीमोग्लोबिन जांच कर उपचार। आयरन टेबलेट्स वितरित कर पोषणयुक्त...
'मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं, हम हारे नहीं हराया गया है...',ममता ने चुनाव आयोग को बताया विलेन, बोलीं- मैं नहीं दूंगी इस्तीफा 
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: स्टालिन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ; अभिनेता विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल से मुलाकात कर 15 दिन का मांगा समय 
ड्रोन हमले के बाद खतरे में युद्धविराम बातचीत : होर्मुज में बढ़ा तनाव, ईरान ने दी चेतावनी- अमेरिका के लिए मौजूदा स्थिति को सहन करना होगा असंभव
मदन दिलावर और सुरेश सिंह रावत ने जयपुर बाल महोत्सव में बच्चों की रचनात्मकता को सराहा
राजस्थान की बेटियों की आवाज़: 8 मई को रिलीज़ होगी फिल्म ‘हमारी बेटियां’, जयपुर में विशेष प्रदर्शन
निर्धन अनाथ बच्चों को वितरण की गई शिक्षण सामग्री