यमुना नदी में रसायन डालने की सूचना अत्यंत गंभीर : अखिलेख यादव ने सरकार से की संज्ञान लेने की मांग, कहा- यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा 

इस तरह के कदम अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना हैं

यमुना नदी में रसायन डालने की सूचना अत्यंत गंभीर : अखिलेख यादव ने सरकार से की संज्ञान लेने की मांग, कहा- यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा 
रासायनिक पदार्थों का मनुष्य के शरीर और पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस तरह के कदम अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना हैं।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में यमुना नदी के प्रदूषण को दूर करने के नाम पर बिना वैज्ञानिक जांच किए केमिकल डाले जाने की सूचना को अत्यंत गंभीर बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व से ठीक पहले यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और स्वास्थ्य दोनों से जुड़ा हुआ है। यादव ने एक्स पर लिखा कि यमुना नदी केवल जलधारा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं और संस्कृति से जुड़ी जीवन रेखा है। बिना यह जांचे कि प्रयोग किए गए रासायनिक पदार्थों का मनुष्य के शरीर और पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस तरह के कदम अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना हैं।

यमुना का यह प्रदूषित जल जब मथुरा, वृंदावन होते हुए प्रयागराज में गंगा से संगमित होता है, तो यह प्रदूषण गंगा नदी तक पहुँच जाता है और फिर काशी सहित पूर्वी भारत के अनेक जनपदों को प्रभावित करता है।

भाजपा सरकारें यमुना और गंगा जैसी पवित्र नदियों को अविरल और निर्मल बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही हैं। नमामि गंगेÞ जैसी योजनाओं पर अरबों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद गंगा और यमुना का जल प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा है। नदियों की सफाई के लिए आबंटित किए गए अरबों रुपये आखिर कहाँ बह गये। इसकी गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि देश में नदियाँ केवल जल का प्रवाह नहीं, बल्कि संस्कृति, श्रद्धा और जीवन का प्रतीक हैं। छठ पर्व जैसे पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यमुना और गंगा के जल की शुद्धता की त्वरित जांच कराई जाए, ताकि आस्था पर कोई आंच न आए।

 

Read More डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा ​में फिर बड़ी चूक: अमेरिका व्हाइट हाउस पर भीषण गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई में हमलावर की मौत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

म्यांमार राष्ट्रपति का पाच दिवसीय भारत दौरा : भारत-म्यांमार संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जा, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना म्यांमार राष्ट्रपति का पाच दिवसीय भारत दौरा : भारत-म्यांमार संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जा, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग शनिवार को गया पहुंचे, जहां राज्यपाल सैयद अता हसनैन और मंत्री विजय कुमार...
नगर पालिका कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
पीएम मोदी का ‘मन की बात’ सुनेंगे युवा, सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे संवाद
विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत: गोपालगंज न्यायालय ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक, 5 जून को होगी अगली सुनवाई
कोटा में बवंडर के साथ सैकड़ों खंभे, पेड और होर्डिंग उड़े
राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय
71 वर्ष हुए परेश रावल : बैंक की नौकरी छोड़ थिएटर से शुरू हुआ सफर, 250 से अधिक फिल्मों में किया अभिनय