शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट, बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली

सेंसेक्स 460 से अधिक अंक टूटा

शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट, बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग, ऑटो और आईटी सेक्टर में हुई चौतरफा बिकवाली के कारण सेंसेक्स 467 अंक से ज्यादा लुढ़क गया, जबकि निफ्टी भी 24,070 के स्तर पर आ गया।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 344.06 अंक नीचे 77,272.34 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 467.54 अंक (0.60 प्रतिशत) की गिरावट में 77,148.86 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 143 अंक लुढ़ककर 24,068अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 140.35 अंक यानी 0.58 प्रतिशत टूटकर 24,070.65 अंक पर रहा।

बैंकिंग, वित्त, ऑटो, रियल्टी, रसायन, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और आईटी समूहों के सूचकांक गिरावट में हैं। धातु, फार्मा, स्वास्थ्य और एफएमसीजी सेक्टरों में फिलहाल लिवाली चल रही है। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा नीचे हैं। बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूट गये हैं। एयरटेल, टीसीएस, टाटा स्टील और सन फार्मा के शेयर फिलहाल ऊपर चल रहे हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
राज्य सरकार ने सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के लिए 15 दिवसीय उर्वरक प्रमाणपत्र प्रशिक्षण ऑनलाइन करने और अधिकतम आयु सीमा...
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल
ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि