भाजपा सरकार की पहचान बनी नाइंसाफी : पक्षपातपूर्ण रवैया अपने आप में गुनाह, अखिलेश ने कहा- गरीबों और कमजोरों के खिलाफ कार्रवाई का औजार बना बुलडोजर

इतना अन्याय करके कोई चैन की नींद कैसे सो सकता है ?

भाजपा सरकार की पहचान बनी नाइंसाफी : पक्षपातपूर्ण रवैया अपने आप में गुनाह, अखिलेश ने कहा- गरीबों और कमजोरों के खिलाफ कार्रवाई का औजार बना बुलडोजर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बुलडोजर अब विकास का नहीं, बल्कि अन्याय और विध्वंस का प्रतीक बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों और कमजोरों के खिलाफ कार्रवाई बढ़ गई है। यादव ने चेताया कि भाजपा की अन्यायपूर्ण राजनीति अंततः हार के रास्ते पर है और सच्चाई हमेशा साजिश से बड़ी होती है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बुलडोजर अब विकास नहीं, बल्कि नकारात्मक और विध्वंसकारी सोच का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भेदकारी भाजपा के पास कोई ऐसा बुलडोजर भी है, जो लोगों के टूटे घर बना दे और उनके मान-सम्मान की छत दोबारा खड़ी कर दे। यादव ने एक्स पर लिखा कि सत्ताधीश अपने ऊपर लगे मुकदमे तो हटवा सकते हैं, लेकिन जो अन्याय और पाप किए गए हैं, उनका हिसाब ऊपरवाले की अदालत में लिखा जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इतना अन्याय करके कोई चैन की नींद कैसे सो सकता है।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नाइंसाफ़ी भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है और एकतरफा, पक्षपातपूर्ण रवैया अपने आप में गुनाह है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बुलडोजर गरीबों और कमजोरों के खिलाफ कार्रवाई का औजार बन गया है, जबकि सरकार को लोगों की मदद और पुनर्वास पर ध्यान देना चाहिए। अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा की सियासत जिस तरह अन्याय कर रही है, उससे उसकी हार साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपाई अन्याय हारेगा और जनता सच को समझ चुकी है। अपने बयान के अंत में उन्होंने भाजपा और उसके सहयोगियों को चेताते हुए कहा कि साजिश से बड़ी हमेशा सच्चाई होती है।

 

Read More ईरान के सर्वोच्च नेता के चयन में हो मेरी भागीदारी: मोजतबा खामेनेई का नया नेता बनना अस्वीकार्य, ट्रंप बोले- अमेरिका को फिर से युद्ध के मैदान में आना पड़ेगा

Read More उत्तराखंड में तेज बहाव के बीच नदी में फंसा युवक : एसडीआरएफ ने चलाया सघन तलाशी अभियान, सकुशल निकाला बाहर

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

केरल में औद्योगिक क्रांति: एर्नाकुलम में 250 करोड़ की लागत से नया लॉजिस्टिक पार्क स्थापित, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी मिलेगा लाभ केरल में औद्योगिक क्रांति: एर्नाकुलम में 250 करोड़ की लागत से नया लॉजिस्टिक पार्क स्थापित, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी मिलेगा लाभ
केरल के अलुवा में ₹250 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक वेयरहाउसिंग और इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन किया गया। एनडीआर वेयरहाउसिंग...
जयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’: ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 281 आरोपी गिरफ्तार
फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती में घोटाले का खुलासा, 20 आरोपी गिरफ्तार
घरेलु और व्यवसायिक गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी पर रोक लगाओ: माकपा
प्रभा खेतान फाउंडेशन की 'सहयोग' पहल के तहत: रविवार को अशोक क्लब में होगा आयोजन, अनुराग माइनस वर्मा की पुस्तक 'द ग्रेट इंडियन ब्रेन रॉट' पर होगी चर्चा
हीट वेव के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सुदृढ़ व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
चैत्र अमावस्या मेला 2026: बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा का लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर ठहराव