कांग्रेस नेता पर एक अरब 24 करोड़ का जुर्माना : अवैध खनन करने का आरोप, शासकीय कोष में राशि जमा करने के दिए निर्देश
जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह निर्णय पारित किया
कलेक्टर न्यायालय ने माना है कि अनावेदक द्वारा मात्र 99 हजार 300 घन मीटर की रॉयल्टी जमा कराई गई है, जबकि उत्खनन 2 लाख 72 हजार 298 घन मीटर में किया गया है।
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कांग्रेस नेता पर कलेक्टर न्यायालय ने एक अरब 24 करोड़ 55 लाख 85 हजार 600 रुपए का जुर्माना लगाया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री व डायमंड स्टोन क्रेशर के प्रोपराइटर श्रीकांत दीक्षित पर गुनौर तहसील के बिलघाड़ी में अवैध खनन करने का आरोप है।
उपसंचालक खनिज प्रशासन पन्ना एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुन्नौर के जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह निर्णय पारित किया गया है।
लेक्टर न्यायालय द्वारा उपसंचालक खनिज प्रशासन पन्ना को कांग्रेस नेता से नियमानुसार राशि वसूलकर शासकीय कोष में जमा करने निर्देशित किया गया है। कलेक्टर न्यायालय ने माना है कि अनावेदक द्वारा मात्र 99 हजार 300 घन मीटर की रॉयल्टी जमा कराई गई है, जबकि उत्खनन 2 लाख 72 हजार 298 घन मीटर में किया गया है।
Tags: illegal
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 May 2026 18:41:24
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...

Comment List