वियतनाम में तूफान मैटमो से 8 लोगों की मौत : बारिश के कारण 15 हजार घर डूबे, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश 

पांच अन्य घायल हो गए 

वियतनाम में तूफान मैटमो से 8 लोगों की मौत : बारिश के कारण 15 हजार घर डूबे, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश 

वियतनाम में तूफान मैटमो के कारण भारी बारिश और बाढ़ से आठ लोग मरे और पांच घायल। 15,700 से अधिक घर जलमग्न और 400 क्षतिग्रस्त। 14,600 हेक्टेयर फसल बर्बाद। लगभग 97,000 पशुधन नष्ट। 602 स्थानों पर भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध।

हनोई। वियतनाम में तूफान मैटमो के कारण हुई भारी बारिश और बाढ़ से आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए हैं। वियतनाम आपदा और डाइक प्रबंधन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी।

एजेंसी ने कहा कि भारी बारिश के कारण 15 हजार 700 से अधिक घर जलमग्न हो गए और 400 से अधिक अन्य क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 14 हजार 600 हेक्टेयर से अधिक धान और अन्य फसलें जलमग्न हो गई।  

इसके अलावा 97 हजार से अधिक पशुधन और मुर्गे मारे गए या बह गए, जबकि उत्तरी पर्वतीय और उत्तर-मध्य प्रांतों में 602 स्थानों पर बाढ़, भूस्खलन और यातायात बाधित हुआ।  

रिपोर्ट के अनुसार वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने एक तत्काल निर्देश जारी कर अचानक बाढ़ और भूस्खलन को रोकने और प्रभावित क्षेत्रों में निवासियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गहन प्रयास करने का आह्वान किया।

Read More महिला IAS ने IAS पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR : अपहरण कर डराने और धमकाने का लगाया आरोप, मामले की जांच शुरू

 

Read More बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान, एनडीए पर बोला जमकर हमला

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का संगठन सृजन अभियान : सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए इंटरव्यू, भगासरा ने कहा- 2 चरणों में पूरा हुआ अभियान कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का संगठन सृजन अभियान : सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए इंटरव्यू, भगासरा ने कहा- 2 चरणों में पूरा हुआ अभियान
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स विभाग की ओर से पीसीसी मुख्यालय पर संगठन सृजन अभियान किया गया...
मणिपुर में सुरक्षाबलों ने नष्ट किए अफीम के खेत : झोपड़ियों को भी किया ध्वस्त, जबरन वसूली करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार 
प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 : राजस्थान और वैश्विक प्रवासी समुदाय के रिश्तों को देगा नया आयाम, प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका महत्त्वपूर्ण
प्रवासी राजस्थानी दिवस : भजनलाल शर्मा 27 नवम्बर को पर्यटन विभाग की प्री-समिट में करेंगे शिरकत
राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी के नए मुखिया बने वी. श्रीनिवास, आज शाम संभाल सकते हैं कार्यभार
सरकार को एसआईआर पर घेरने की तैयारी : कांग्रेस ने 12 राज्यों के नेताओं को बुलाया दिल्ली, जनता के बीच नई रणनीति के तहत जाएगी पार्टी
छत्तीसगढ़ में पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ : 3 माओवादी ढेर, मिलिशिया कमांडर माड़वी देवा भी ढ़ेर