राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज : फर्जी रसीद बुक मिली, 3 आरोपियों से पूछताछ

घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों का सत्यापन

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज : फर्जी रसीद बुक मिली, 3 आरोपियों से पूछताछ
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच तेज हो गई है। 40 घंटे की रिमांड पर लिए गए तीन आरोपियों से पूछताछ में ट्रस्ट के नाम की कथित फर्जी रसीद बुक मिली, जिस पर ट्रस्ट का लोगो भी अंकित था। पुलिस आरोपियों को घटनास्थलों पर ले जाकर सत्यापन कर रही है, जबकि वित्तीय रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच बुधवार को कई अहम घटनाक्रमों के साथ आगे बढ़ी। पुलिस ने 40 घंटे की रिमांड पर लिए गए 3 आरोपियों से गहन पूछताछ की, जबकि जांच के दौरान कथित तौर पर श्रीराम भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम की पुरानी फर्जी रसीद बुक मिलने की जानकारी सामने आई है। इस बीच पुलिस आरोपियों को लेकर विभिन्न स्थानों पर पहुंची और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया। वहीं, सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए ट्रस्ट के बड़े आयोजनों से जुड़े वित्तीय अभिलेखों की भी पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस बुधवार सुबह जिला कारागार पहुंची और रिमांड पर लिए गए आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय को लेकर आई। दिनभर चली पूछताछ में आरोपियों से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी ली गई।

फर्जी रसीद बुक असली जैसी, ट्रस्ट का लोगो भी अंकित

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान ट्रस्ट के नाम की पुरानी फर्जी रसीद बुक भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यह रसीद असली रसीद की तर्ज पर तैयार की गई थी और उस पर ट्रस्ट का लोगो भी अंकित था। कुछ श्रद्धालुओं से इन्हीं रसीदों के माध्यम से चंदा लिया जाता था। बाद में ऑनलाइन रसीद व्यवस्था लागू होने के बाद इनका उपयोग बंद कर दिया गया था।

जहां होता था चोरी के माल का बंटवारा, वहां पहुंची पुलिस

Read More वीणा कैसेट्स के संस्थापक केसरी चंद मालू का निधन, राजस्थानी संगीत जगत में शोक

जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपियों को लेकर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित जानौरा क्षेत्र भी पहुंची, जहां चोरी की रकम की गिनती और बंटवारे से जुड़े तथ्यों का सत्यापन कराया गया। हालांकि मीडिया की मौजूदगी के चलते पुलिस टीम कुछ देर बाद वहां से वापस लौट गई। 

Read More केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल और विमान ईंधन पर 7₹ 'टैक्स' बढ़ाया, पेट्रोल पर 1.5₹ की कटौती

Tags: temple

Post Comment

Comment List

Latest News

अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज