आईपीएल- 2026 : चेन्नई 5 विकेट से जीती, लखनऊ प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर

जॉश इंग्लिस ने बनाए 85 रन

आईपीएल- 2026 : चेन्नई 5 विकेट से जीती, लखनऊ प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल-2026 के 53वें मुकाबले में पांच विकेट से हराकर अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल। 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उर्विल पटेल (65) और ऋतुराज गायकवाड़ (42) ने अहम साझेदारी।

चेन्नई। जेमी ओवर्टन (3 विकेट) के बाद उर्विल पेटल (65) और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (42) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

नाजुक समय में, शिवम दुबे और प्रशांत वीर ने छठे विकेट के लिए 39 रनों की अविजित साझेदारी कर अपनी टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी।

संजू-ऋतुराज ने जोड़े 45 रन :

204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। चौथे ओवर में दिग्वेश राठी ने संजू सैमसन 14 गेंदों में (28) रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। सैमसन ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाये। इसके बाद उर्विल पटेल ने ऋतुराज गायकवाड़ने दूसरे विकेट लिये 81 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। 10वें ओवर में शाहबाज अहमद ने उर्विल पटेल (65 रन) को आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरी सफलता दिलाई।13वें ओवर में शाहबाज अहमद ने ऋतुराज गायकवाड़ (42) को बोल्ड कर अपनी टीम की मैच में वापसी का प्रयास किया। कार्तिक शर्मा (20) रन बनाकर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुये। चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.2 ओवरों में पांच विकेट पर 208 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शिवम दुबे ने सात गेंदों में दो छक्के लगाते हुए नाबाद 15 रन बनाये। वहीं प्रशांत वीर ने 12 गेंदों में दो छक्को की मदद से नाबाद 17 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दिग्वेश राठी और शाहबाज अहमद ने दो-दो विकेट लिए।

Read More हो गई परीक्षा : छात्राओं के बाल चैक किए, कानों की बाली-झुमके उतरवाए, लड़के के टीशर्ट के मेटल बटन भी काटे

जॉश इंग्लिस ने बनाए 85 रन :

Read More ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियान पाकिस्तान दौरे पर: पीएम शहबाज शरीफ से करेंगे मुलाकात ; भारत की बढ़ सकती है मुश्किलें, जानें कैसे ?

जॉश इंग्लिस (85) और शाहबाज अहमद (नाबाद 43) की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आठ विकेट पर 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए जॉश इंग्लिस ने पावर प्ले में आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 5.1 ओवर में टीम का स्कोर 77 रन पहुंचा दिया। अंशुल कम्बोज ने इंग्लिस के जोड़ीदार मिचेल मार्श को आउट कर चेन्नई की मैच में वापसी कराई। इसके बाद निकोलस पूरन (1) को नूर अहमद ने आउट कर पवेलियन भेज दिया। इस दौरान जोस इंग्लिस ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 17 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह आईपीएल के इतिहास में लखनऊ के लिए किसी भी बल्लेबाज द्वारा जड़ा तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। निकोलस पूरन दो बार, आसीबी के खिलाफ 15 गेंदों में और मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों अर्धशतक बनाने का कारनामा कर चुके है।

Read More चंडीगढ़ में धधका कबाड़ी मार्केट : भीषण आग की चपेट में 30 से अधिक दुकानें, प्लास्टिक और स्पेयर पार्ट्स के कारण लिया विकराल रूप

10वें ओवर में जेमी ओवर्टन ने जॉश इंग्लिस को आउटकर लखनऊ के बड़े स्कोर बनाने की उम्मीद को ध्वस्त कर दिया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत (15) का भी शिकार कर लिया। जॉश इंग्लिस ने 33 गेंदों में 10 चौके और छह छक्के लगाते हुए 85 रनों की पारी खेली। इसके बाद हिम्मत सिंह और शाहबाज अहमद के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई। पारी के आखिरी ओवर में अंशुल कम्बोज ने हिम्मत सिंह (17) रन को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। अगली ही गेंद पर मोहम्मद शमी (शून्य) पर रनआउट हुये। शाहबाज अहमद ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम के स्कोर को 203 रन पहुंचा दिया। शाहबाज अहमद ने 25 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन बनाए।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जेमी ओवर्टन ने तीन विकेट लिए। अंशुल कम्बोज को दो विकेट मिले। नूर अहमद ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना