IPL फाउंडर ललित मोदी बने ब्रिटिश नागरिक, बोले- UK ही मेरा घर, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
नई जिम्मेदारी के साथ शुरू हुआ नया अध्याय
जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी को ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई है। उन्होंने शनिवार, 14 नवंबर को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की। ललित मोदी के मुताबिक, उन्होंने 15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में ब्रिटिश नागरिकता हासिल की थी। इस खास मौके की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कीं।
ललित मोदी ने नागरिकता मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए ब्रिटेन को अपना घर बताया। उन्होंने लिखा कि यूनाइटेड किंगडम कई वर्षों से उनका ठिकाना रहा है और वहां की संस्थाओं, परंपराओं तथा मूल्यों के प्रति उनके मन में सम्मान है। उन्होंने ब्रिटिश नागरिक बनने को गर्व के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी बताया। ललित मोदी ने ऑक्सफोर्ड यूनियन का आभार जताते हुए कहा कि वहां संबोधन के दौरान उन्हें अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव को साझा करने का अवसर मिला।

Comment List