ईरान का अमेरिकी विमानों पर हमला : बैलिस्टिक मिसाइल दागी, एयरपोर्ट पर 8 विमानों को बनाया निशााना

मंत्रालय ने हमलों को संप्रभुता का बताया खुला उल्लंघन

ईरान का अमेरिकी विमानों पर हमला : बैलिस्टिक मिसाइल दागी, एयरपोर्ट पर 8 विमानों को बनाया निशााना
आईआरजीसी ने बैलिस्टिक मिसाइलों से जॉर्डन के अकाबा एयरबेस पर अमेरिकी सी-17 और पी-8 विमानों को निशाना बनाने का दावा किया। हमले के बाद जॉर्डन ने ईरानी राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध जताया और इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया। जॉर्डन का कहना है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली लगातार ईरानी मिसाइल हमलों को नाकाम कर रही

तेहरान। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स (आईआरजीसी) ने दक्षिणी जॉर्डन के अकाबा हवाईअड्डे पर अमेरिकी विमानों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमले किए है। रिपोर्ट में बताया गया कि इन हमलों में अमेरिकी सी-17 और पी-8 विमानों को निशाना बनाया गया। इससे पहले, जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने अम्मान में ईरान के राजदूत दाऊद कलंतारी को तलब किया और जॉर्डन के इलाके में हो रहे हमलों के बारे में विरोध पत्र सौंपा। बयान में कहा गया, मंत्रालय ने राजदूत से कहा कि वे अपने देश को स्पष्ट संदेश पहुंचाएं कि वे (जॉर्डन) पर हमले तुरंत बंद करें।

मंत्रालय ने कहा कि जॉर्डन की सुरक्षा और उसके नागरिकों की सुरक्षा एक अति-संवेदनशील सीमा है, जिसे पार नहीं किया जा सकता। साथ ही, मंत्रालय ने ईरान की ओर से दिए जा रहे अस्वीकार्य और भड़काऊ बयानों को रोकने की जरूरत पर जोर दिया। मंत्रालय ने ईरानी हमलों को जॉर्डन की संप्रभुता का खुला उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानून व संयुक्त राष्ट्र चार्टर का साफ उल्लंघन बताया। उसने खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों के खिलाफ ईरान के हमलों की भी निंदा की और उनके साथ जॉर्डन की पूरी एकजुटता जाहिर की।

जॉर्डन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि जॉर्डन पर ईरान की ओर से हर दिन मिसाइल हमले हो रहे हैं। अब तक, वायु रक्षा प्रणाली ने इन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम किया है। मंत्रालय ने बताया कि रविवार को चार में से तीन मिसाइलों को मार गिराया गया, जबकि आखिरी मिसाइल आबादी वाले इलाकों के बाहर गिरी।

Tags: missile

Post Comment

Comment List

Latest News

3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान 3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान
राजस्थान फिल्म कार्निवाल 2026 का आयोजन 3 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में। कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग...
नीट पेपर लीक पर ठाकरे बंधु एकजुट, 26 जुलाई को मुंबई में छात्रों के समर्थन में निकालेंगे विशाल विरोध मार्च
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन
माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 
एनआईए में वर्षा ऋतु विशेष निशुल्क पंचकर्म शिविर शुरू, बस्ति चिकित्सा से वात रोगों का होगा उपचार
तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप