ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों में दो और शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की, रक्षा परिषद की बैठक में हो रहे थे शामिल

ईरानी नेतृत्व का पतन: सैन्य प्रमुख और रक्षा मंत्री की मौत

ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों में दो और शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की, रक्षा परिषद की बैठक में हो रहे थे शामिल

ईरान ने पुष्टि की है कि अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों में सैन्य प्रमुख अब्दुलरहीम मौसवी और रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह मारे गए हैं। यह हमला तब हुआ जब वे रक्षा परिषद की बैठक में शामिल थे। सर्वोच्च नेता खामेनेई के बाद इन शीर्ष कमांडरों की मौत से ईरान का सैन्य ढांचा पूरी तरह चरमरा गया है।

तेहरान। ईरान ने रविवार को अमेरिका और इजरायली हवाई हमलों में इस्लामी गणराज्य के सैन्य बलों के दो और वरिष्ठ कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की। मारे गए लोगों में ईरान के सैन्य बलों के प्रमुख अब्दुलरहीम मौसवी और ईरान के रक्षा मंत्री एवं पूर्व वायुसेना कमांडर अजीज नसीरजादेह शामिल थे।

ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि ये दोनों लोग आईआरजीसी कमांडर-इन-चीफ़ मोहम्मद पाकपुर और सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के सलाहकार अली शमखानी के साथ तब मारे गये जब वे रक्षा परिषद की एक बैठक में शामिल हो रहे थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित