ईरान को सैन्य अभियान रोकने के लिए अमेरिका के साथ समझौता करने की आवश्यकता नहीं, ट्रंप ने कहा- जब हमें लगेगा कि वे परमाणु हथियार बनाने में सक्षम नहीं हैं, तब हम वहां से हट जाएंगे
एक लंबी अवधि के लिए पाषाण युग में पहुंच गए
ट्रंप ने ईरान पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सैन्य अभियान रोकने के लिए किसी समझौते की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब अमेरिका को यकीन हो जाएगा कि ईरान लंबे समय तक परमाणु हथियार बनाने में अक्षम हो चुका है, तब ही कार्रवाई रोकी जाएगी—चाहे कोई समझौता हुआ हो या नहीं।
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को सैन्य अभियान रुकवाने के लिए अमेरिका के साथ किसी समझौते पर पहुंचने की आवश्यकता नहीं है। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, उन्हें मेरे साथ कोई समझौता करने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब हमें लगेगा कि वे एक लंबी अवधि के लिए पाषाण युग में पहुंच गए हैं और वे परमाणु हथियार बनाने में सक्षम नहीं हैं, तब हम वहां से हट जाएंगे, चाहे हमारा कोई समझौता हुआ हो या नहीं।
Tags: agreement
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 Apr 2026 17:55:45
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...

Comment List