ईरान ने होर्मुज में विशेष सैनिक किए तैनात, जहाजों पर रखेंगे निगरानी

ओमान वाले रास्ते से जाने वाले जहाजों की कर रहे पहचान

ईरान ने होर्मुज में विशेष सैनिक किए तैनात, जहाजों पर रखेंगे निगरानी
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर निगरानी बढ़ाते हुए विशेष सैनिक, ड्रोन और रडार तैनात किए हैं। ये ओमान मार्ग से गुजरने वाले जहाजों की पहचान कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच तेहरान ने चेतावनी दी है कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से केवल उसकी मंजूरी वाले जहाज ही गुजर सकेंगे, अन्यथा कार्रवाई होगी।

तेहरान। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के लिए फारस की खाड़ी के तट पर विशेष बलों को तैनात किया है।  यह तैनाती ऐसे समय में की गई है, जब ईरान इस बेहद महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। इस रास्ते के भविष्य के प्रबंधन को लेकर अभी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत चल रही है।

ओमान वाले रास्ते से जाने वाले जहाजों की कर रहे पहचान

सूत्रों का कहना है कि ईरान के ये सैनिक आधुनिक राडार, ड्रोन और तटीय चौकियों की मदद से उन जहाजों की पहचान पहले ही कर लेते हैं, जो ओमान वाले रास्ते से जाने की योजना बनाते हैं। इसके अलावा, ईरान ओमान में अपने गुप्त संपर्कों के जरिए जहाजों के आने-जाने के समय (शेड्यूल) की जानकारी भी पहले से जुटाने की कोशिश कर रहा है।

दूसरी तरफ चल रही वार्ता

Read More मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री से की मुलाकात : रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर की चर्चा, क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रगति की भी समीक्षा

 यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिका और ईरान अपने बीच के तनाव को कम करने वाले समझौते को बचाए रखने की कोशिश में जुटे हैं। इस मामले को सुलझाने के लिए ओमान की मध्यस्थता में कतर की राजधानी दोहा में बातचीत आगे बढ़ने की उम्मीद है, जहां समुद्री रास्तों की सुरक्षा और इसके प्रबंधन पर चर्चा होगी।

Read More दिग्विजय सिंह का मोहन यादव सरकार पर हमला, सागर एसपी को हटाने और जहरीली शराब कांड की ईओडब्ल्यू जांच की मांग

ईरान ने दी चेतावनी मंजूरी लेकर ही गुजरें

Read More होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान की अमेरिका के सामने सात शर्तें, शर्तें पूरी होने तक जारी रहेगा बंदी का फैसला

ईरान की सेना का साफ कहना है कि इस समुद्री क्षेत्र से केवल वही जहाज गुजर सकते हैं, जिन्हें ईरान मंजूरी देगा। उसने चेतावनी दी है कि कोई भी मालवाहक जहाज ओमान के तट वाले दक्षिणी रास्ते का इस्तेमाल करे।

Tags: soldiers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव