ईरान ने तेज की तैयारियां : अमेरिका और इजरायल की गतिविधियों पर पल-पल नजर, पेजेशकियन बोले- हमारा अमेरिकी जनता से बैर नहीं

खाड़ी क्षेत्र में हमले जारी

ईरान ने तेज की तैयारियां : अमेरिका और इजरायल की गतिविधियों पर पल-पल नजर, पेजेशकियन बोले- हमारा अमेरिकी जनता से बैर नहीं

अमेरिका-इज़रायल हमलों के 34वें दिन ईरान ने जमीनी कार्रवाई पर कड़ी चेतावनी दी—“कोई जीवित नहीं बचेगा।” सेना हाई अलर्ट पर है। राष्ट्रपति पेजेशकियन ने अमेरिकी जनता से युद्ध पर सवाल उठाने की अपील की। तेहरान में पूर्व विदेश मंत्री खराजी घायल हुए। खाड़ी में मिसाइल-ड्रोन हमले जारी, इज़रायल सहित कई क्षेत्रों में तनाव और बढ़ा।

तेहरान। अमेरिका-इज़रायल के हमलों के 34वें दिन ईरान ने संभावित भूमि अभियान को लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अमेरिकी सेना ने जमीनी हमला करने की कोशिश की, तो कोई भी जीवित नहीं बचेगा। ईरान की सेना ने अमेरिकी धरातल पर हमले की आशंका के मद्देनजर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सशस्त्र बलों के प्रमुख आमिर हतामी ने सैन्य मुख्यालयों को अमेरिका और इज़रायल की गतिविधियों पर पल-पल नजर रखने के निर्देश दिए हैं। हतामी ने कहा कि यदि दुश्मन भूमि कार्रवाई करता है, तो एक भी व्यक्ति को जीवित नहीं बचना चाहिए।

हमारा अमेरिकी जनता से बैर नहीं : पेजेशकियन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि ईरान की जनता का अमेरिका, यूरोप या पड़ोसी देशों से कोई बैर नहीं है और अमेरिकी नागरिकों से अपील की है कि वे युद्ध जारी रखने के पीछे ट्रंप के उद्देश्यों पर सवाल उठाएं। वहीं विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका से संदेश मिलने के बावजूद बातचीत को लेकर भरोसा शून्य बना हुआ है।

हमले में ईरान के पूर्व विदेश मंत्री खराजी घायल

Read More ईरान के परमाणु स्थलों पर बढ़ा रेडिएशन का स्तर : उल्यानोव ने नोवोस्ती को बताई सच्चाई, कहा- पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी

इस बीच ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी के तेहरान स्थित घर पर गुरुवार को अमेरिका ने हमला किया। खराजी को गंभीर हालात में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। खराजी अभी ईरान की स्ट्रैटेजिक फॉरेन रिलेशंस काउंसिल के चेयरमैन हैं। यह संस्था सीधे देश के सर्वोच्च नेता को सलाह देती है और विदेश नीति से जुड़े बड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाती है। खराजी हाल के दिनों में पाकिस्तान के साथ सीजफायर वार्ता को लेकर बैकचैनल से संपर्क में थे।

Read More सेंटकॉम रिपोर्ट का दावा: अमेरिका ने ईरान में 11,000 से ज़्यादा सैन्य ठिकानों पर किए हमले, ईरान के परमाणु कार्यक्रम से खतरों का दिया हवाला

खाड़ी क्षेत्र में हमले जारी

Read More ट्रम्प ने ईरान के ऊर्जा संयंत्र पर हमले को 10 दिनों के लिए किया स्थगित : ईरानी सरकार के अनुरोध पर किया फैसला, ईरान ने मिसाइल पर लिखा ‘थैंक्यू इंडिया’

खाड़ी क्षेत्र में भी तनाव करकरार है। संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान द्वारा दागी जा रही मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने की बात कही है, जबकि कतर के दोहा तट के पास एक टैंकर पर हमले में नुकसान हुआ, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। इजरायल में भी ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों को रोके जाने की खबर है, जबकि तेल अवीव के पास 11 वर्षीय बच्ची सहित 14 लोग घायल हुए हैं। वहीं, क्षेत्रीय तनाव के बीच लेबनान और इराक में भी हमलों की खबरें हैं, जिनमें हिज्बुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर सहित कई लोगों के मारे जाने की सूचना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप: लगातार बढ़ रहे बच्चों की मौत के मामले, 24 घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए  बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप: लगातार बढ़ रहे बच्चों की मौत के मामले, 24 घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए 
बांग्लादेश में खसरे (Measles) का प्रकोप भयावह रूप ले चुका है, जिससे अब तक 42 बच्चों की जान जा चुकी...
Cyber Crime Alert : सार्वजनिक स्थानों पर अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से बढ़ रहा साइबर फ्रॉड, नई एडवाइजरी जारी
आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा