ईरान ने खुद को साबित किया अजेय शक्ति, अराघची बोले- अमेरिका के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहकर किया आश्चर्यचकित

अमेरिका को इजरायल, पश्चिमी देशों और कुछ अन्य देशों का प्राप्त था समर्थन

ईरान ने खुद को साबित किया अजेय शक्ति, अराघची बोले- अमेरिका के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहकर किया आश्चर्यचकित
विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया कि उनके देश ने अमेरिका और उसके सहयोगियों का मजबूती से मुकाबला कर दुनिया को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुरुआत में ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ की मांग की थी, लेकिन 20 दिन बाद वही पक्ष बातचीत के लिए आग्रह करने लगा।

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनके देश ने दुनिया के सामने खुद को एक कठिन और अजेय शक्ति के रूप में साबित किया है तथा अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहकर सभी को आश्चर्यचकित किया है। अराघची ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों और अधिकारियों ने उनसे कई बार कहा है कि ईरान ने चमत्कार कर पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है।

उन्होंने कहा, किसी ने नहीं सोचा था कि ईरान इस तरह अमेरिका का मुकाबला कर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को इजरायल, पश्चिमी देशों और कुछ अन्य देशों का समर्थन प्राप्त था, इसके बावजूद ईरान ने उसका सामना किया। अराघची ने युद्ध की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से की गयी मांग का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि ट्रंप ने युद्ध की शुरुआत में सोशल मीडिया पर दो शब्द लिखे थे, अनकंडीशनल सरेंडर (बिना शर्त आत्मसमर्पण)। वे हमसे यही चाहते थे और 20 दिन बाद वही दुश्मन बातचीत के लिए गुहार लगा रहा था। अराघची ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है, जब ईरान तथा अमेरिका के बीच तनाव के दौरान बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों को लेकर लगातार परस्पर विरोधी दावे सामने आ रहे हैं।

 

Read More भरतपुर में एक इंच से ज्यादा बारिश : 7 सितम्बर तक सक्रिय रहेगा मानसून, फिर पड़ेगा कमजोर

 

Read More सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर

Tags: araghchi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया।...
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी